उद्धव ठाकरे गुट के नेता अभिषेक घोषालकर पर हुआ जानलेवा हमला, गोली चलाने के बाद आरोपी ने भी कर ली खुदकुशी

अभिषेक को मुंबई के करुणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है। अभिषेक घोषालकर को गोली मारने के बाद उनके कार्यकर्ता आक्रामक हो गए और आरोपी के ऑफिस में तोड़फोड़ की है।

198
Maharashtra Crime News

Maharashtra Crime News: उद्धव ठाकरे गुट के नेता अभिषेक घोषालकर पर जानलेवा हमला हुआ है। अभिषेक घोषालकर पर मुंबई के दहिसर इलाके में फायरिंग हुई है तीन गोलियां चलाई गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है अभिषेक घोषालकर पूर्व नगर सेवक हैं। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में फायरिंग की गई है। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है। जानलेवा हमला करने के बाद आरोपी ने भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली है।

अभिषेक घोषालकर को लगी तीन गोलियां

अभिषेक घोषालकर को तीन गोलियां लगी हैं उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनके समर्थक को की इकट्ठा हुई है। पुलिस ने बताया कि अभिषेक को व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण गोली मारी गई है। अभिषेक को मुंबई के करुणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है। अभिषेक घोषालकर को गोली मारने के बाद उनके कार्यकर्ता आक्रामक हो गए और आरोपी के ऑफिस में तोड़फोड़ की है।

आरोपी ने खुद को मारी गोली

अभिषेक घोषालकर पर हमला करने के बाद आरोपी ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। आरोपी मॉरिस भाई के नाम से मशहूर था और खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताता था। 1 साल पहले अभिषेक घोषालकर ने आरोपी के खिलाफ तहसील पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था। वही इस घटना के बाद दहिसर इलाके का माहौल गर्मा गया है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Read More-अवैध मस्जिद और मदरसे को तोड़ने पर मचा बवाल, पुलिस पर भीड़ ने बरसाए पत्थर, छोड़ी गई आंसू गैस