Thursday, November 13, 2025

31 दिनों तक ये 5 राशि वाले खूब कमाएंगे पैसा, 18 दिन बाद शुक्र गोचर करके पलटेंगे किस्मत

Shukra Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र को दैत्यों का गुरु कहा जाता है। शुक्र का गोचर बहुत ही विशेष माना जाता है। शुक्र के गोचर का प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों पर पड़ता है। 28 दिसंबर को रात 11:48 पर शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे और वह 28 जनवरी तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। जिससे इन पांच राशि के जातकों की किस्मत चमक जाएगी और यह खूब पैसा कमाएंगे।

इन 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत

मेष राशि: इस राशि के जातक के लिए शुक्र का गोचर बहुत ही शुभ रहेगा। किसी पुराने निवेश से अचानक धन लाभ हो सकता है। आप परिवार में अभी तक कुंवारे हैं तो रिश्ता आ सकता है। मांगलिक या शुभ कार्य होने के योग बन रहे हैं।

तुला राशि: आप जो भी काम शुरू करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। नौकरी में आपका काम से आपके अधिकारी आपसे खुश होंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।

कुंभ राशि: नए साल में आपकी आमदनी के स्रोत बढ़ाने शुरू हो जाएंगे। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। इस राशि के जातकों के लिए शुक्र गोचर काफी फायदा पहुंचाने वाला रहेगा। नौकरी कारोबार में आप तरक्की की ऊंचाइयां छुएंगे।

वृष राशि: विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है। इस गोचर के प्रभाव से पुरानी समस्याओं से निजात मिलेगी। कोर्ट कचहरी में चल रहे हैं मुकदमे आपके फेवर में हल हो सकते हैं। अचानक धन की प्राप्ति होगी। पुरानी संपत्ति भी मिल सकती है।

मकर राशि: पार्टनरशिप में कारोबार कर रहे जातकों पर शुक्र की जमकर कृपा बरसाने वाली है। आपकी आमदनी कई गुना बढ़ सकती है। जिससे अपने प्लाट या गाड़ी खरीद सकते हैं। ससुराल में परेशानियों से जूझ रहे लोगों की समस्याएं खत्म हो सकती हैं।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-13 दिसंबर से शुरू होंगे इन 3 राशि वालों के अच्छे दिन, शुक्र और बुध दिखाएंगे मेहरबानी

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img