Thursday, November 13, 2025

साल 2025 में राहु दिलाएंगे इन राशि वालों को बड़ी कामयाबी, मायावी ग्रह दिलाएंगे तरक्की

Rahu Gochar: राहु को मायावी और क्रूर ग्रह माना जाता है। राहु का राशि परिवर्तन बहुत ही विशेष माना जाता है। जब राहु किसी भी राशि में गोचर करते हैं तो इसका प्रभाव सभी वाराणसी के जातकों पर पड़ता है। राहु की स्थिति मजबूत होने पर जातक ढेर सारा पैसा कमाता है। राहु डेढ़ साल में राशि परिवर्तन करते हैं। इस समय राहु मीन राशि में है और अगले 1 साल तक मीन में ही संचरण करेंगे राहु और केतु ग्रह हमेशा उल्टी चाल चलते हैं और एक साथ राशि बदलते हैं। 30 अक्टूबर 2023 को मेष राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश किया था 18 मई 2025 को शाम 4:30 तक इसी राशि में रहेंगे। राहु का गोचर करना कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है।

मिथुन राशि

आपको मान सम्मान मिलेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा कामों में सफलता मिलेगी करियर में उन्नति मिलेगी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पदोन्नति, सैलरी में बढ़ोतरी नई नौकरी मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। मिथुन राशि वालों के लिए राहु का गोचर बहुत ही लाभदायक रहेगा।

वृश्चिक राशि

आय के नए स्रोत बनेंगे अचानक आपको कहीं से धन लाभ हो सकता है जिससे आपका बैंक बैलेंस बनेगा शेयर मार्केट या जोखिम भरा निवेश लाभ दे सकता है। राहु का अगले 1 साल तक मीन राशि में रहना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। आपको किसी अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।

वृषभ राशि

इन लोगों को ऐसे प्रत्याशी स्रोतों से धन लाभ हो सकता है जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। 2025 आपकी राशि के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। दिनों दिन आपके जीवन में खुशहाली बढ़ेगी नए घर, गाड़ी का सुख मिलेगा। करियर में उछाल आएगा आप लंबी यात्रा कर सकते हैं। इस दौरान माता लक्ष्मी की कृपा आप पर विशेष बनी रहेगी।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-ग्रहों के सेनापति के गोचर से बनेगा रुचक राजयोग, इन राशि वालों को होगा धन लाभ

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img