भूलकर भी नहीं छूआने चाहिए इन लोगों से पैर,नाराज हो जाते हैं भगवान, लगता है पाप

हालांकि पुराणों में पैर छूने के कुछ खास नियम भी बताए गए हैं कुछ लोगों के पैर छूना बहुत ही वर्जित माना जाता है और कुछ लोगों से छुआ ना भी बहुत वर्जित माना जाता है।

947
Pair Chune Ke Niyam

Niti Niyam: हिंदू धर्म में पैर छूने की परंपरा काफी दिनों से चली आ रही है। लोग बड़े बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं। कहा जाता है कि जिन लोगों के पैर छुए जाते हैं उनको हम सम्मान देते हैं। पैर छूकर लोग देवी-देवताओं, संतों और महात्माओं का आशीर्वाद लेते हैं। हालांकि पुराणों में पैर छूने के कुछ खास नियम भी बताए गए हैं कुछ लोगों के पैर छूना बहुत ही वर्जित माना जाता है और कुछ लोगों से छुआ ना भी बहुत वर्जित माना जाता है।

इन लोगों से नहीं छुआने चाहिए पैर

बहू- बेटियां: शास्त्रों के अनुसार कभी भी पिता को अपनी बेटियों से पैर नहीं छोड़ना चाहिए। क्योंकि लड़की को देवी का स्वरूप माना जाता है। इसीलिए उनसे चरण छू आना बहुत ही अशुभ होता है। इतना ही नहीं सास ससुर को भी अपनी बहुओं से पैर नहीं छू आना चाहिए क्योंकि बहू घर की लक्ष्मी होती है।

सोते हुए वक्त के पैर छुना

कभी भी सोते हुए व्यक्ति के पैर नहीं छूना चाहिए। लेटे हुए व्यक्ति के पैर छूने से उसकी उम्र घटती है उसे मरे हुए व्यक्ति के समान माना जाता है।

कुंवारी कन्याएं: भूलकर भी कुंवारी कन्याओं से पैर नहीं छुआना चाहिए। अगर कुंवारी कन्या आपके पैर छू रही हैं तो उन्हें रोक दीजिए। छोटी बच्चियों को माता रानी का स्वरूप माना जाता है। आप लोगों को उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए।

मंदिर में बड़े बुजुर्गों के पैर: कभी भी अगर आप मंदिर में खड़े हैं तो सम्माननीय या बड़े बुजुर्गों के पैर नहीं छूने चाहिए। क्योंकि मंदिर में भगवान से बड़ा कोई नहीं होता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो भगवान का अपमान हो जाता है। मंदिर या घर में पूजा करें वक्त के पैर छूना उचित नहीं माना जाता है।

भांजे-भांजी: वैदिक शास्त्र के अनुसार भांजे -भांजी से भूलकर भी पैर नहीं छुआने चाहिए। मामा के लिए भांजा- भांजी पूजनीय माना गया है अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको पाप लगेगा।

शमशान से लौटे व्यक्ति: कोई भी व्यक्ति अगर शमशान से लौटा है तो उसके पैर नहीं छूने चाहिए। ऐसे व्यक्तियों से पैर छुआ ना और छूना दोनों ही वर्जित माने जाते हैं। जब तक वह व्यक्ति स्नान नहीं कर लेता है तब तक वह शुद्ध नहीं माना जाता है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-Astro: 6 दिन बाद इन राशि वालों को मिलेगी खुशियों की सौगात, दोनों हाथों से बटोरोगे पैसा