Thursday, December 4, 2025

शनिवार से शुरू होने जा रहे खरमास, इन उपायों को करने से प्रसन्न होंगे शनि देव

Kharmas 2023: कल 16 दिसंबर यानी शनिवार से खरमास की शुरुआत हो रही है। 1 महीने तक खरमास के दिनों में कोई भी शुभ काम करना वर्जित माना जाता है। खरमास की शुरुआत इस बार 16 दिसंबर से हो रही है जो 15 जनवरी 2024 तक चलेगा। खरमास के दौरान सूर्य देव और बृहस्पति देव के साथ ही माता लक्ष्मी और श्री हरि नारायण विष्णु की भी पूजा की जाती है। इस दौरान सूर्य देव की भी पूजा करना बहुत जरूरी माना जाता है। हालांकि खरमास के दौरान कुछ काम करना बहुत ही शुभ माना जाता है। खरमास के दौरान सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए ज्योतिष में कुछ उपाय बताए गए हैं जिनको करने से आपके घर में हमेशा बरकत होगी।

सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

अगर आपके घर में बीमारी आपका पीछा नहीं छोड़ रही है तो खरमास के दौरान तांबे के लोटे में जल और गुड अक्षत डालकर सूर्य देव को अघ्र्य अर्पित करें। वहीं अगर आप मान सम्मान चाहते हैं तो सूर्य देव को जल अर्पित करते समय पीला फूल डाल लें। इस दौरान भगवान हरि विष्णु नारायण विष्णु के मंत्र का जब भी करें ऐसा करने से आपको सभी दुखों से छुटकारा मिलेगा।

विष्णु जी की करें पूजा

खरमास के दौरान भगवान विष्णु और श्री कृष्ण की पूजा करनी चाहिए। खरमास के महीने में ही तुलसी, केला और पीपल के वृक्ष की भी पूजा हमेशा करनी चाहिए। खरमास के दौरान सत्यनारायण की कथा सुनना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दौरान भगवान विष्णु और श्री कृष्ण के मित्रों का जब भी करना चाहिए जो सभी कष्टों को दूर करेंगे। खरमास के दौरान मुंडन ,ग्रह प्रवेश ,सगाई, विवाह जैसे मांगलिक कार्य को करना बहुत ही अशुभ माना जाता है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-Silent Heart Attack हो सकता है जानलेवा, दिखें ये 5 संकेत तो हो जाएं सावधान

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img