KGMU में 9वें दिन भी नहीं थमा नर्सिंग छात्रों का प्रदर्शन, अब भूख हड़ताल की चेतावनी, जानें क्यों मचा बवाल?

KGMU Lucknow News: लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में नर्सिंग छात्रों का धरना लगातार नौवें दिन भी जारी है। बीएससी नर्सिंग की छात्रा दिव्यांशी की मौत के बाद शुरू हुआ यह प्रदर्शन अब और तेज होता नजर आ रहा है। धरने पर बैठे छात्रछात्राएं कॉलेज की व्यवस्था में सुधार के साथ डीन और प्रिंसिपल के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। छात्रों ने मांगें पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।

हाथों में पोस्टर लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन

धरना दे रहे छात्र हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर अपनी मांगें उठा रहे हैं। उनका कहना है कि छात्राओं से जुड़ी समस्याओं और संस्थान की व्यवस्था में सुधार पर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए। दिव्यांशी की मौत के बाद साथी छात्राओं ने जिम्मेदारी तय करने और प्रशासनिक स्तर पर बदलाव की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू किया था। फिलहाल छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर ठोस कदम नहीं उठता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

KGMU ने अभिभावकों को भेजा पत्र

लगातार चल रहे प्रदर्शन के बीच KGMU प्रशासन ने धरने में शामिल छात्र-छात्राओं के परिजनों को पत्र भेजा है। प्रशासन ने अभिभावकों से अपने बच्चों को प्रदर्शन से अलग रहने के लिए कहा है। पत्र में यह भी चेतावनी दी गई है कि शिक्षण और प्रशिक्षण से लगातार अनुपस्थित रहने पर छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है। KGMU ने धरने को अनुशासन से जुड़ा मामला बताते हुए कहा है कि इसका असर छात्रों की उपस्थिति पर भी पड़ रहा है।

दिव्यांशी की मां ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिव्यांशी बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष की छात्रा थीं और वाराणसी की रहने वाली थीं। परिवार के मुताबिक, वह लंबे समय से बुखार से पीड़ित थीं और बाद में उनकी मौत डेंगू से हुई। इलाज के दौरान छुट्टी नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए परिजन उन्हें KGMU से घर ले गए थे। मौत के बाद दिव्यांशी की मां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रमुख सचिव और KGMU प्रशासन को पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने जिम्मेदार लोगों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, दिव्यांशी के पिता ने भी छात्रों के धरने में शामिल होने की बात कही है।

Read More-पुरानी पेंशन पर सस्पेंस खत्म? इस तारीख से जुड़े कर्मचारियों के लिए आया आदेश

Hot this week

CWC में खरगे ने ऐसा क्या कह दिया? SIR को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर फिर साधा निशाना

कांग्रेस की सबसे बड़ी नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस वर्किंग...

10 साल का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापुला फेज-3, जानिए किन लोगों को सबसे बड़ा फायदा मिलेगा

दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img