Tuesday, December 23, 2025

विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने दिल्ली की महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा, हर महीने मिलेंगे एक हजार रुपए

Delhi Mahila Samman Yojana: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली के महिलाओं को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। केजरीवाल ने आज गुरुवार को ‘महिला सम्मान योजना’ की घोषणा की है। सुबह दिल्ली कैबिनेट की बैठक में इस योजना को मंजूरी मिली जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी के ऑफिस में इसका ऐलान कर दिया। इस ऐलान से दिल्ली की महिलाओं को हर महीने एक हजार मिलेगा।

अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान

दिल्ली की महिलाओं से ‘आप’ की सरकार ने वादा किया था,उसे अब पूरा किया गया है। अरविंद केजरीवाल ने ऐलान करते हुए कहा कि,”आज मैं दो बड़ी घोषणा करने जा रहा हूं और यह दोनों दिल्ली की माताओं और बहनों के लिए है। हमने वादा किया था कि हर महीने महिलाओं के खाते में 1000 रुपए डालेंगे। आज कैबिनेट ने इसे पास कर दिया है महिलाओं को इसके लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा जिसका रजिस्ट्रेशन हो गया है उनके अकाउंट में हजार रुपए हर महीने आने शुरू हो जाएंगे। बीजेपी वाले कह रहे हैं कि इसके लिए पैसे कहां से आएंगे? यह तब भी कहते थे,जब पहले हमने 2013 में बिजली फ्री करने की बात कही थी और हमने फ्री करके दिखाई। मैं जादूगर हूं। मुझे अकाउंट चलाना आता है पैसे कहां से आएंगे और कैसे देने हैं यह मुझे आता है इसकी चिंता तुम मत करो।”

38 लाख महिलाएं होंगी इस योजना की पात्र

आपको बता दें दिल्ली में करीब 67 लाख महिलाएं हैं, जिसमें से करीब 38 लाख महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होगी। इस योजना के लिए महिला का पात्र होना बहुत जरूरी है। महिलाओं की सालाना आय 2.50 लख रुपए तक या उससे कम होनी चाहिए। महिला के नाम पर कोई भी चार पहिया वाहन है तो वह इस योजना का पात्र नहीं माना जाएगी। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने सरकार1000 रुपए ट्रांसफर करेगी। यही नहीं अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की चुनाव के बाद महिलाओं को ₹1000 की जगह 2100 रुपए देंगे।

Read More-आरक्षण की मांग को लेकर लिंगायत समुदाय ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने बरसाई लाठियां

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img