Wednesday, December 24, 2025

साक्षी की हत्या से पहले हुआ था दुष्कर्म, साहिल ने नहीं किया था यौन शोषण, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Delhi Murder Case: लगभग 2 महीने पहले देश की राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई थी जिसमें पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। दिल्ली के शाहबाद डेयरी में 28 मार्च को एक हत्या कांड हुआ था। 16 साल की नाबालिक को एक युवक ने सरेआम बेरहमी से चाकू गोदकर मार डाला था। यह दर्दनाक घटना वहां पर मौजूद सीसीटीवी में कैद हो गए थे। आपको बता दें कि इसी बीच शाहाबाद डेयरी मर्डर केस में एक बहुत ही चौकाने वाला खुलासा हुआ है जिसे सुनकर सभी लोग हैरान रह गए हैं। हत्या से कुछ घंटे पहले नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया था। जबकि यह दुष्कर्म साहिल ने नहीं किया था।

हत्या से पहले नाबालिग के साथ किया गया था दुष्कर्म

आपको बता दें कि एफएसएल की एक रिपोर्ट में साक्षी मर्डर केस को लेकर बहुत ही हैरान कर देने वाला खुलासा सामने आया है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नाबालिक साक्षी के साथ 28 मार्च को हत्या से कुछ घंटे पहले दुष्कर्म किया गया था। इसके साथ इस रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया है कि नाबालिक के साथ हुआ दुष्कर्म साहिल ने नहीं किया था।

सरेआम चाकू गोदकर की थी हत्या

आपको बता दें कि 28 मार्च को साहिल नामक अपराधी ने दिल्ली के शाहाबाद डेयरी इलाके में एक 16 साल की नाबालिक लड़की की बहुत ही बेरहमी से हत्या कर दी थी। हैरानी की बात यह है कि साहिल ने लड़की पर कई बार लोगों के सामने चाकू से हमला किया और लड़की को बचाने के लिए कोई भी आगे नही आया था। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद अगले ही दिन पुलिस ने आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि साक्षी और साहिल पहले एक दूसरे के साथ प्यार में थे जिसके बाद साक्षी किसी दूसरे से प्यार करने लगी और साहिल को इग्नोर करने लगी थी। जिससे नाराज होकर साहिल ने साक्षी की हत्या कर दी।

Read More-‘आज तक कोई हिंदुस्तानी ऐसा नहीं कर पाया, मुझे पोते पर गर्व है,’ पाकिस्तानी बहु पाकर खुश है सचिन के दादा

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img