Thursday, November 20, 2025

अपनी मूल राशि में प्रवेश करने जा रहे सूर्य देव, इन लोगों की चमकेगी किस्मत

Surya Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कोई भी ग्रह अगर राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों पर पड़ता है। नवंबर के महीने में कई ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं जिसमें से सूर्य भी शामिल है। सूर्य देव अपनी नीच राशि को छोड़ते हुए 16 नवंबर को अपनी वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं। यह बदलाव ऊर्जा जोश और नई दिशा का प्रतीक है। सूर्य का गोचर कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमका सकता है। सूर्य की इस यात्रा के दौरान हर राशि को इससे कुछ खास मौके और चुनौतियां मिलेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के सरकारी या उच्च पदों पर कार्यरत लोगों के लिए सूर्य का यह परिवर्तन विशेष अवसर और लाभ लेकर आ सकता है। व्यापार में मुनाफा होगा और कारोबार का विस्तार होगा। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है जिससे सफलता की राह पर आगे बढ़ सके हैं। परिवार में बच्चों से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है और उनकी उन्नति पर खुशी का अनुभव होगा। सेहत का विशेष ध्यान रखें और योग- व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए यह परिवर्तन करियर में विशेष सफलता लेकर आ सकता है। खासकर जो लोग मार्केटिंग सोशल मीडिया या कंसल्टेशन के क्षेत्र में हैं। जो लोग मल्टीप्लेक्स कंपनियों में कार्यरत उनके प्रमोशन की संभावना है। पारिवारिक व्यापार करने वाले अपने पूर्वजों का आशीर्वाद लेकर प्रगति की राह पर आगे बढ़ सकते हैं। छोटे भाई बहनों के साथ संबंध अच्छे रखे हैं।

तुला राशि

तुला राशि के लिए यह समय बहुत अच्छा है। आपके मन में नए-नए आइडिया जाएंगे। व्यापारियों के लिए आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद है और जो धन रुका था वह प्राप्त हो सकता है। इस समय निवेश के लिए उपयुक्त समय है लाभ की संभावना है। परिवार में नए संबंध बन सकते हैं और सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-कैसा होता है सपने में किसी शख्स के साथ शारीरिक संबंध बनाते देखना? जाने इसका मतलब

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img