बर्थडे सेलिब्रेशन में Neetu Kapoor को आई बहू और पोती की याद, सासु मां की पोस्ट पर Alia ने दिया ऐसा रिएक्शन

Neetu Kapoor Birthday Celebration: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री नीतू कपूर आज 8 जुलाई 2023 को अपना 65वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी, दामाद भरत साहनी, नातिन समारा साहनी और बेटे रणबीर कपूर के साथ नजर आ रही हैं। हालांकि इस दौरान उनके साथ ना ही उनकी पोती राहा कपूर दिख रही है और ना ही बहू आलिया दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने बहुत ही प्यारा कैप्शन भी दिया है। नीतू कपूर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए बताया है कि वह बहू आलिया को मिस कर रही हैं।

बहु आलिया और राहा को मिस कर रही नीतू कपूर

रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने अपना इटली में बर्थडे सेलिब्रेट किया है जिसकी उन्होंने तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इस तस्वीर में नीतू कपूर अपनी पूरी फैमिली के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा है,”खूबसूरत यादगार दिन, आलिया भट्ट और रहा को याद किया।” सासू मां की इस तस्वीर पर आलिया भट्ट ने भी बहुत बड़ा रिएक्शन दिया है।

आलिया ने दिया बड़ा रिएक्शन

नीतू कपूर की इस तस्वीर पर आलिया भट्ट ने कमेंट करते हुए लिखा है,”लव यू” इसी के साथ उन्होंने एक दिल वाली इमोजी भी शेयर की है। इतना ही नहीं नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी अपनी मां की एक तस्वीर शेयर की है। वही आलिया ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए, ‘FOMO’ लिखा है

Read More-22 साल पहले लखनऊ के इस स्कूल में शूट हुआ था ‘गदर’ का हैंडपंप वाला सीन, सालों बाद बदल गया पूरा नजारा, देखें Video

Hot this week

‘पंजाब में SIR नहीं होने देंगे’, भड़के भगवंत मान, बोले- PM मोदी बताएं आखिर…

पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img