क्रिकेट ने ली 11 साल के बच्चे की जान, प्राइवेट पार्ट पर गेंद लगने से हुई मौत

Maharashtra News: आज के समय में क्रिकेट को सबसे लोकप्रिय खेल माना जाता है। भारत में क्रिकेट सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। भारत में सबसे ज्यादा लोग क्रिकेट के दीवाने हैं। भारत में बच्चों से लेकर बड़े तक को क्रिकेट खेलने और देखना पसंद है। बच्चे गली में खूब क्रिकेट खेलते हैं। कई बार क्रिकेट के दौरान बच्चे चोटिल भी हो जाते हैं। लेकिन आपको बता दे कि महाराष्ट्र में क्रिकेट ने एक बच्चे की जान ले ली है। जैसलमेर 11 साल के बच्चे की मौत प्राइवेट पार्ट पर गेंद लगने से हो गई है।

बच्चों के प्राइवेट पार्ट पर लगी गेंद

महाराष्ट्र के पुणे से एक बहुत ही दुखद मामला सामने आ रहा है। क्योंकि एक 11 साल के बच्चों के लिए क्रिकेट का शौक उसकी मौत की वजह बन गया है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के पुणे जिले के लोहगांव में कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान शौर्य नाम का एक लड़का गेंदबाजी कर रहा था तो वही उसका दोस्त बल्लेबाजी कर रहा था। बल्लेबाजी के दौरान बल्लेबाज एक ऐसा शॉट मार देता है जिसके बाद गेम जाकर सीधा शौर्य के प्राइवेट पार्ट पर लगती है। प्राइवेट पार्ट पर गेंद लगने के बाद शौर्य जमीन पर तुरंत गिर जाता है।

हो गई मौत

शौर्य के जमीन पर गिरने के बाद वहां पर मौजूद लोग तुरंत उसकी तरफ तोड़े और क्रिकेट खेल रहे लड़कों की मदद से उस तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन जब तक उस बच्चों को अस्पताल ले जाया गया तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। 11 साल के बच्चे की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया है।

Read More-कार्तिक के लिए कोहली ने दिखाया सम्मान, सिर झुका कर पहनी ऑरेंज कैप

Hot this week

फर्रुखाबाद में खाकी पर हमला! सिपाही को बेल्ट-थप्पड़ों से पीटा, VIDEO वायरल, एक आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती...

त्रिशूल-डमरू के साथ दिखे पीएम मोदी! काशी में पूजा के बाद सामने आईं तस्वीरों ने बढ़ाई हलचल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img