Monday, December 29, 2025

सूर्य ग्रहण से पहले शनि करने जा रहे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशि वालों की होगी छप्पर फाड़कर कमाई

Surya Grahan 2024: ग्रहण कोई भी हो सभी ग्रहण खराब माने जाते हैं। नवरात्रि से पहले 8 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। वही सूर्य ग्रहण के 2 दिन पहले ही 6 अप्रैल को न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि देव नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी गुरु ग्रह न्याय के देवता शनि का गुरु के नक्षत्र में प्रवेश और उसके कुछ ही घंटे बाद सूर्य ग्रहण लगा बड़ा परिवर्तनकारी समय साबित होगा। इन तीन राशि वालों के लिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन नौकरी और वेतन वृद्धि के योग बनाएगा।

मकर राशि

शनि के नक्षत्र परिवर्तन का शुभ फल मकर राशि वालों को खूब मिलेगा। आप आर्थिक लाभ के साथ-साथ समाज में मान सम्मान पाएंगे। रुका हुआ पैसा मिलेगा इनकम में बढ़ोतरी होगी। कोई नया काम शुरू हो सकता है आप जो भी काम करने के बारे में सोचेंगे उसमें सफलता हासिल होगी।

वृषभ राशि

शनि का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करना इस राशि के जातक के लिए लाभदायक रहेगा। व्यापारी जातकों को लाभ होगा आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। इससे आप बड़ी राहत महसूस करेंगे। इन जातकों को मनचाही नौकरी मिलेगी वेतन में बढ़ोतरी होगी। करियर में ऊंची छलांग लेंगे सभी अधूरे काम पूरे होंगे।

मेष राशि

निवेश के लिए समय शुभ रहेगा। शनि के नक्षत्र परिवर्तन से मेष वाले जातकों को तरक्की में लेकर प्रबल योग बन रहे हैं। शनि देव इस राशि के जातक पर बहुत ही मेहरबानी रखेंगे। वेतन में जमकर बढ़ोतरी हो सकती है व्यापारिक जातकों को लाभ होगा।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-रामनवमी के दिन जरूर करें ये उपाय, दूर होगी सारी परेशानियां

Hot this week

दिल्ली-नैनीताल हाईवे पर बोलेरो पर पलटा ट्रक, चालक की कुचलकर मौत

रामपुर जिले के थाना गंज क्षेत्र में रविवार शाम...

सिंगल-डबल भूल गए अभिषेक शर्मा! एक घंटे में 45 छक्कों से मचा दी तबाही

टीम इंडिया के उभरते सितारे और मौजूदा समय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img