पापा बनने वाले हैं क्रिकेटर केएल राहुल? बेटी की प्रेग्नेंसी को लेकर सुनील शेट्टी ने दिया बड़ा हिंट

सुपरस्टार की लाडली अथिया शेट्टी प्रेग्नेंट और जल्द ही मां बनने वाली है अब इस बात को लेकर खुद सुनील शेट्टी ने बहुत बड़ा हिंट दिया है। इस समय सुनील शेट्टी डांस दीवाने रियलिटी शो में नजर आ रहे हैं। इसी दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है।

186
Athiya Shetty

Athiya Shetty: सुनील शेट्टी की बेटी और क्रिकेटर केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी क्या प्रेग्नेंट होने की खबरें काफी तेजी से वायरल हो रही है। अब इसी बीच सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी अथिया शेट्टी के प्रेग्नेंसी को लेकर बहुत बड़ा हिंट दिया है। खबरें आ रही है कि सुपरस्टार की लाडली अथिया शेट्टी प्रेग्नेंट और जल्द ही मां बनने वाली है अब इस बात को लेकर खुद सुनील शेट्टी ने बहुत बड़ा हिंट दिया है। इस समय सुनील शेट्टी डांस दीवाने रियलिटी शो में नजर आ रहे हैं। इसी दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है।

प्रेग्नेंट है सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी?

सोशल मीडिया पर डांस दीवाने का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में भारती सिंह कहती हुई नजर आ रही है कि,’सुनील सर आपकी बेटी के बच्चे होंगे और आप नाना बन जाओगे।’ इसका जवाब देते हुए सुनील शेट्टी ने कहा- हां अगले सीजन में मैं जब आऊंगा तो नाना की तरह स्टेज पर चलूंगा।’ भारती ने मजाकिया अंदाज में कहा,’फिर आपको झुक कर चलना पड़ेगा और एक दो दांत भी गिराने पड़ेंगे। इतना हैंडसम नाना।’ सुनील शेट्टी का यह बयान सोशल मीडिया पर इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि अभी तक केएल राहुल और अथिया शेट्टी की तरफ से कोई भी अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

क्रिकेटर केएल राहुल से रचाई है शादी

सुनील शेट्टी की बेटी और बॉलीवुड की अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने पिछले साल जनवरी में क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की थी। इन दोनों की शादी बहुत ही प्राइवेट रही थी। कपल की शादी की सारी रस्में सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्म हाउस में हुई थी। वही कपल सोशल मीडिया पर अक्सर एक -दूसरे पर प्यार बरसते हुए नजर आते हैं लेकिन इन दोनों को अपनी लाइफ को प्राइवेट रखना काफी पसंद है।

Read More-जूता चुराई में सालियों के डिमांड पूरी नहीं कर पाए थे Ranbir Kapoor? एक्टर ने खुद किया खुलासा