Wednesday, December 31, 2025

ज्यादा नमक खाना सेहत के लिए हो सकता है हानिकारक, उत्पन्न हो सकती है ये समस्याएं

Salt Side Effects: कहते हैं कि बिना नमक के तो खाने का स्वाद ही बेकार होता है। किचन में नमक की बहुत ही जरूरत होती है इसके बिना खाना खाने में स्वाद नहीं आता। अगर किसी चीज में नमक कम है तो स्वाद ही खराब हो जाता है। कुछ लोगों को नमक बहुत ही पसंद होता है तो कुछ फीका नमक खाते हैं। ज्यादा नमक सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं खराब करता बल्कि शरीर और सेहत के लिए भी हानिकारक होता है। ज्यादा नमक खाने से कई तरह की बीमारियां उत्पन्न हो सकती हैं। नमक में 40% सोडियम तथा शेष क्लोराइड होता है। यह सोडियम नमक के माध्यम से शरीर में जाता है। शरीर को सोडियम की जरूरत होती है शरीर की कोशिकाओं में प्लाज्मा को बनाए रखने के लिए शरीर में मौजूद लवण कोशिकाओं के कार्यों को संतुलन करने का काम करते हैं लेकिन अगर ज्यादा नमक हो जाता है तो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

उत्पन्न हो सकती हैं ये समस्याएं

जब आप जरूरत से ज्यादा नमक खाते हैं तो इसका आपके शरीर पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है। मोटापे की समस्या पैदा हो सकती है। हृदय रोग, उच्च रक्तचाप जैसी समस्याएं हो जाती हैं। नमक का ज्यादा सेवन करने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है। बाहर से लाने वाले खानों में नमक की मात्रा बहुत ही ज्यादा होती है चिप्स, कुरकुरे जैसी चीजों में भी नमक ज्यादा होता है इसीलिए इन चीजों को कम खाना चाहिए।

इतनी मात्रा में खाना चाहिए

एक व्यक्ति को 5 ग्राम से कम नमक खाना चाहिए। 2 से 3 साल के बच्चों को कम नमक देना चाहिए गर्भवती महिलाओं को 1,500 किलोग्राम यानी करीब 4 ग्राम नमक का सेवन करना चाहिए। ज्यादातर आयोडीन युक्त नमक खाना चाहिए जो बहुत ही लाभदायक होता है।

Read More-Health Tips: सर्दियों में रोजाना पीना शुरू कर दें ये चाय, बीमारियां रहेंगी दूर

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img