Tuesday, December 23, 2025

अवैध मस्जिद और मदरसे को तोड़ने पर मचा बवाल, पुलिस पर भीड़ ने बरसाए पत्थर, छोड़ी गई आंसू गैस

Haldwani News: उत्तराखंड के हल्द्वानी में अवैध मस्जिद और मजार को तोड़ने गए प्रशासन पर स्थानीय लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। आगजनी की घटना के बाद चारों अफरा तफरी मच गई। हालात बेकाबू होता देख भारी पुलिस बल बुलाया गया और आंसू गैस का लगातार प्रयोग किया जा रहा है। इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इस घटना पर डीजीपी अभिनव कुमार लगातार नजर बनाए हुए हैं।

हल्द्वानी में अवैध मस्जिद और मजार तोड़ने पर मचा बवाल

हल्द्वानी के थाना बनभूलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत मलिक के बगीचे में अवैध मदरसे और नमाज स्थल को आज गुरुवार को नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीन द्वारा तोड़ दिया है। इस कार्रवाई के दौरान मलिक के बगीचे के आसपास रहने वाले तमाम अराजक तत्वों ने पुलिस प्रशासन और पत्रकारों के ऊपर जमकर पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने अराजक तत्वों को लेकर बलपूर्वक कार्रवाई की और आंसू गैस भी छोड़ी। इस मौके पर नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ,एसडीएम परितोष वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह समेत नगर निगम की बड़ी संख्या में टीम मौजूद रही। वही बेकाबू भीड़ ने गाड़ियों में आग भी लगा दी है।

पूरी तरह से अवैध है मदरसे और नमाज वाली जगह

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया अवध मदरसे और नमाज वाली जगह पूरी तरह अवैध है जिसके पास एक तीन एकड़ जमीन पर नगम निगम ने कब्जा पूर्व में ले लिया था। लेकिन अवैध मदरसे और नमाज स्थल को सील कर दिया था। अब इसे आज ध्वस्त कर दिया गया है कार्रवाई के दौरान पथराव करने वाले अराजक तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Read More-नोएडा में लागू हुई धारा 144, दिल्ली दाखिल होने से प्रदर्शनकारी किसानो को पुलिस ने रोका

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img