शिवा शर्मा मौत केस में बड़ा एक्शन! टॉप पुलिस अधिकारियों का तबादला, 10 दिन बाद भी कहां है श्रद्धा दुबे?

Shiva Sharma Death Case: लखनऊ में कैफे मालिक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस विभाग ने तीन अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें डीसीपी मध्य विक्रांत वीर, एसीपी रजनीश वर्मा और हजरतगंज थाना प्रभारी विक्रम सिंह शामिल हैं। विक्रांत वीर को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किया गया है, जबकि रजनीश वर्मा को अपराध शाखा और विक्रम सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। इन बदलावों की आधिकारिक वजह नहीं बताई गई है। हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए इन तबादलों को अहम माना जा रहा है।

दस दिन से फरार है श्रद्धा दुबे, गिरफ्तारी पर इनाम घोषित

शिवा शर्मा 9 अक्टूबर को हजरतगंज के बालू अड्डा इलाके में एक अपार्टमेंट की बालकनी से नीचे गिर गए थे। उनकी मौत की जांच हत्या के शक के आधार पर की जा रही है। मामले में उनकी कथित लिव-इन पार्टनर और मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और अन्य लोग आरोपी हैं। पुलिस ने श्रद्धा, रश्मि और तनवीर अली उर्फ दानिश की गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने पर प्रत्येक के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। श्रद्धा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने खुद को निर्दोष बताते हुए शिवा की मौत को आत्महत्या बताया। हालांकि, पुलिस ने उसके दावों की पुष्टि नहीं की है।

मां ने उठाए सवाल, पुलिस खंगाल रही मामले से जुड़े सबूत

शिवा की मां रंजना शर्मा ने आरोपियों पर अपने बेटे को प्रताड़ित करने और उसकी मौत के पीछे साजिश होने का आरोप लगाया है। उन्होंने श्रद्धा के आत्महत्या वाले दावे पर भी सवाल उठाए हैं। दूसरी ओर, श्रद्धा ने सीसीटीवी फुटेज से सच्चाई सामने आने की बात कही है। नेपाल सीमा के पास बहराइच के रूपईडीहा में श्रद्धा के नाम पर दर्ज एक गाड़ी भी लावारिस मिली थी। पुलिस मामले से जुड़े वीडियो, ऑडियो और अन्य सबूतों की जांच कर रही है। फिलहाल, श्रद्धा की गिरफ्तारी और शिवा की मौत की असली वजह सामने आने का इंतजार है।

Read More-विजयादशमी पर RSS प्रमुख मोहन भागवत ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘जब भी बंटे, तब…’

Hot this week

विजयादशमी पर RSS प्रमुख मोहन भागवत ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘जब भी बंटे, तब…’

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत (Mohan...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img