‘कुंडली भाग्य’ फेम एक्ट्रेस ने कर ली सगाई, शेयर किया इंगेजमेंट का वीडियो

Twinkle Vashishth Engagement: टीवी शो कुंडली भाग्य में नजर आ रही ट्विंकल वशिष्ठ(Twinkle vashishth )ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि उन्होंने इंगेजमेंट कर ली है। ट्विंकल वशिष्ठ(Twinkle vashishth) हैप्पी स्पेस में है उन्होंने 18 दिसंबर को हर्ष तुली (Harsh Tuli ) संग सगाई कर ली है। सगाई का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वही ट्विंकल ने बताया है कि वह मार्च में शादी भी करने वाली है।

23 अगस्त को हुआ था रोका

आपको बता दे ट्विंकल वशिष्ठ का रोका 23 अगस्त को हुआ था। रोका सेरिमनी फैमिली और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में अहमदाबाद में हुआ था। वही 18 दिसंबर को ट्विंकल वशिष्ठ ने सगाई कर ली उनकी सगाई जयपुर में हुई है। ट्विंकल ने एक इंटरव्यू देते हुए कहा कि, ‘हर्ष और मैं कुछ कुंडली भाग्य के दोस्तों के साथ म्यूजिक फेस्टिव के लिए जयपुर गए थे। कल मेरे दोस्तों में ट्रेजर हंट अरेंज किया जिसके आखिर में हर्ष ने मुझे रिंग के साथ प्रपोज किया, जिसकी आखिर में हर्ष ने मुझे रिंग के साथ प्रपोज किया।’

कुंडली भाग्य में नजर आ रही है ट्विंकल वशिष्ठ

आपको बता दे इस समय ट्विंकल वशिष्ठ कुंडली भाग्य टीवी सीरियल में करण लूथरा की बहन का किरदार निभाती हुई दिखाई दे रही है। ट्विंकल वशिष्ठ काफी दिनों से इस शो में नजर आ रही है। ट्विंकल वशिष्ठ की एक्टिंग की काफी सराहना भी होती है। ट्विंकल वशिष्ठ ने बताया कि वह मार्च में शादी करूंगी। उन्होंने बताया कि मैं शादी के बाद काम पर पूरी तरह से वापस आ जाऊंगी।

Read More-शाहरुख खान की पठान के आगे निकली रणबीर कपूर की एनिमल, इन देशों में कर डाली सबसे ज्यादा कमाई

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img