कब शुरू हुई थी विराट और अनुष्का की लव स्टोरी? डेटिंग के 5 साल बाद रचाई थी शादी

Virat and Anushka Wedding Anniversary: बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री और भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली आज अपनी शादी की 6वी सालगिरह मना रहे हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को उनकी शादी की सालगिरह पर ढेर सारी शुभकामनाएं दे रही है। इस समय अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को सोशल मीडिया का सबसे लोकप्रिय कपल कहा जाता है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया था जिसके बाद एक दूसरे से शादी का फैसला किया।

5 साल तक एक दूसरे को डेट करते रहे विराट और अनुष्का

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की मुलाकात टीम इंडिया के क्रिकेटर विराट कोहली से साल 2013 में एक ऐड के दौरान हुई थी। पहले ही मुलाकात में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। इसके बाद साल 2014 में विराट कोहली की अनुष्का शर्मा के साथ डेटिंग की खबरें भी खूब सुर्खियों में आई थी। फिर कुछ दिनों बाद ही अनुष्का और विराट ने अपने रिश्ते का अधिकारी ऐलान कर दिया था। इसके बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लगभग 5 साल तक एक दूसरे को डेट करते रहे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

2017 में की थी शादी

बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा टीम इंडिया के क्रिकेटर विराट कोहली की दुल्हनिया 11 दिसंबर साल 2017 में बनी थी। आज के ही दिन 6 साल पहले अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ शादी की थी। इसके बाद अनुष्का शर्मा ने साल 2020 में एक बेटी को जन्म दिया। इस समय विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बेटी के माता-पिता है तो वहीं अब फिर से अनुष्का शर्मा की दूसरी प्रेगनेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही है।

Read More-‘ऐसा नहीं करना था…’ रणबीर कपूर के साथ इंटीमेट सीन पर तृप्ति डिमरी के पैरेंट्स ने कहीं थी ये बात

Hot this week

PM मोदी का वीडियो बैन करना Meta को पड़ेगा भारी! क्या सरकार लेगी बड़ा एक्शन?

 PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक वीडियो...

Gen-Z पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा, CJP प्रदर्शन को लेकर दे डाला बड़ा बयान

भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कॉकरोच जनता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img