क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया हुआ शर्मसार! अचानक 6.5 ओवर में ही रद्द करना पड़ा बिग बैश लीग का मैच, हैरान कर देगी वजह

BBL: बिग बैश लीग को ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कहा जाता है। क्योंकि बिग बैश लीग में ऑस्ट्रेलिया के अलावा क्रिकेट जगत के कई खतरनाक खिलाड़ी खेलने पहुंचते हैं। आपको बता दें कि बिग बैश क्रिकेट लीग के एक मैच के दौरान ऐसी घटना हो गई जिस कारण अंपायर्स को सातवें ओवर में ही मैच रद्द करना पड़ा। जिसकी वजह जानकर क्रिकेट फैंस के होश उड़ गए हैं। इस घटना के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को भी शर्मसार होना पड़ा है।

खराब पिच के कारण रद्द हुआ मैच

बिग बैश क्रिकेट लीग का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में 7 दिसंबर से चल रहा था 7 दिसंबर को इस टूर्नामेंट का पहला मैच खेला गया था। बिग बैश लीग में 10 दिसंबर को रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच मैच खेला गया है। लेकिन अचानक अंपायर को रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच चल रहे मैच को सातवें ओवर में ही रद्द करना पड़ा गया। खराब पिच के कारण मैदानी अंपायर ने 6.5 ओवर में ही रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच T20 मैच को रद्द कर दिया और दोनों टीमों को प्वाइंट टेबल में एक-एक अंक दे दिए।

बल्लेबाजों के लिए खतरनाक हो रही थी पिच

बिग बैश लीग में रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स का मैच गीलॉन्ग के सिमोंड्स के क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा था। यहां कल बारिश हुई थी। जिस कारण मैच के लिए जाने वाली पिच पर कुछ जगह स्पॉट जैसे देखे गए थे। जिस वजह से इस पिच पर बल्लेबाजों को बहुत दिक्कत हो रही थी। क्योंकि गेंदबाजी के दौरान गेंद पर अनियमित उछाल आ रही थी जिस कारण बल्लेबाज मुश्किल में पढ़ रहे थे। इस दौरान बल्लेबाज चोटिल भी हो सकते थे जिस कारण इस मैच को रद्द कर दिया गया है। लेकिन बिग बैश लीग में हुई इस घटना के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है।

Read More-कब वापसी कर रहे हैं हार्दिक पांड्या और मोहम्मद शमी? जय शाह ने बताई फिटनेस अपडेट

Hot this week

दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: नेहा बोरा की याचिका खारिज, लगा करारा झटका

दिल्ली हाईकोर्ट ने ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img