Thursday, December 4, 2025

रामायण के ‘राम’ अरुण गोविल के बयान से UP की सियासत में मचा बवाल, अखिलेश यादव ने कसा तंज

UP Lok Sabha election 2024: उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा क्षेत्र पर रामायण के राम यानी अरुण गोविल को भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया है। अब इसी बीच अरुण गोविल ने एक बहुत बड़ा बयान दे दिया है जो इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसने यूपी के सियासत में बवाल मचा दिया है। अरुण गोविल के बयान पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अरुण गोविल ने दिया बड़ा बयान

अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर वीडियो शेयर किया है जिसमें अरुण गोविल कहते हुए नजर आ रहे हैं कि,’संविधान जब हमारा बना था तो उसमें परिस्थितियों के अनुसार धीरे-धीरे चेंज हुए हैं। चेंज करना वह प्रगति की निशानी है उसमें कोई खराब बात नहीं है। उस वक्त की परिस्थितियों कुछ और थी। आज की कुछ और है उसके हिसाब से अगर कुछ चेंज करना है तो संविधान एक व्यक्ति की मर्जी से तो चेंज होगा नहीं। सर्वसम्मत चाहिए होगी अगर ऐसा कुछ होगा तो किया जाएगा।’

अखिलेश यादव ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

अखिलेश यादव ने अरुण गोविल के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि, ‘जो लोग संविधान में प्रगतिशील संशोधन करने और मूलभूत बदलाव करने के बीच का अंतर नहीं समझते उन्हें टिकट देकर भाजपा ने भारी भूल की है। लेकिन फिर भी इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि जनता ने हर भाजपा प्रत्याशी को हराने का फैसला पहले ही कर लिया है। भाजपा संविधान को पलट कर गरीबों, वंचितों, शोषितों, किसानों, युवा और महिलाओं के हक अधिकार व आरक्षण मारकर और पूंजीपतियों के हक में नीति-योजना बनाकर, सारा फायदा-मुनाफा अपने के में के कुछ खरबपतियों को दे देना चाहती है। जो चुनावी चंदे के नाम पर अपने बेशुमार फायदे का हिस्सा भाजपाइयों को दे देते हैं। इसीलिए अपने वर्तमान और भविष्य को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश और देश की जनता इस बार बहकावे में नहीं आने वाली और भाजपा को हराकर और हटाकर ही दम लेगी। भाजपा हराओ संविधान बचाओ!’

Read More-सलमान खान के घर पर हुई गोलीबारी से डरी पूजा भट्ट, सोशल मीडिया पर तैयारी रिएक्शन

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img