आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा पर मायावती ने साधी चुप्पी, तो भतीजे आकाश आनंद ने कर दी बड़ी मांग

UP News: केंद्र सरकार ने आज बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने का ऐलान किया है। जिस पर अखिलेश यादव से लेकर असदुद्दीन ओवैसी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है लेकिन बसपा सुप्रीमो मायावती ने चुप्पी साध रखी है। लेकिन मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर एक बड़ी मांग कर दी है। बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दलित नेता कांशीराम को भी भारत रत्न देने की मांग की है।

आकाश आनंद ने कर दी ये बड़ी मांग

बसपा के नेता आकाश आनंद ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा,”देश के करोड़ों दलितों, शोषितों और अल्पसंख्यक समाज को राजनीतिक ताकत देने वाले, सामाजिक परिवर्तन के महानायक मान्यवर कांशीराम साहेब जी को अतिशीघ्र भारत सरकार “भारत रत्न सम्मान” से सम्मानित करे। सामाजिक और आर्थिक तौर पर देश के लोगों को सशक्त करने में मान्यवर साहेब का योगदान अतुलनीय है।”

कर्पूरी ठाकुर को दिया गया था भारत रत्न

वही आपको बता दे अभी हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। केंद्र सरकार के इस फैसले का बसपा सुप्रीमो मायावती ने स्वागत किया था। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा था कि कांशीराम को भी भारत रत्न से नवाजा जाए उन्होंने दलित एवं अन्य उपेक्षितों को आज सम्मान के साथ जीने व उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है। करोड़ों लोगों की चाहत अनुसार भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित करना उन्हें जरूरी है।

Read More-भारत रत्न से सम्मानित किए जाएंगे लालकृष्ण आडवाणी, जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने जताई खुशी

Hot this week

मोदी सरकार के फैसले पर पहली बार खुलकर बोले सोनम वांगचुक, किसकी की जमकर तारीफ?

मशहूर शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img