‘हमारा देश विश्व गुरु की राह पर चल रहा…’ चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर जगदम्बिका पाल ने दी शुभकामनाएं

Chandrayan -3 Landing : कल का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। कल भारत ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है चांद पर तिरंगा लहरा कर पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद कल पूरे देश में जश्न मनाया गया। कल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, यह पल विकसित भारत के शंखनाद का है। हमने संकल्प लिया था और चांद पर उसे साकार किया। अब इसी बीच सांसद जगदंबिका पाल ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

देशवासियों को सांसद जगदंबिका पाल ने दी शुभकामनाएं

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर राहुल गांधी से लेकर यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भी बधाई दी है। लोकसभा डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने देशवासियों को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, “जानते हैं चांद सूरज जिद हमारी! चंद्रयान-3 की सफलता पूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग पर सभी देशवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं। आज भारत ने पूरे विश्व में इतिहास रच दिया विश्व गुरु की राह पर हमारा प्यारा भारत आगे बढ़ रहा है।” आपको बता दें सांसद जगदंबिका पाल चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट देख रहे थे। उसी दौरान उन्होंने खुशी जताते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

Read More-UWW ने भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता को अचानक किया सस्पेंड, मच गया हड़कंप

Hot this week

UAE पहुंचते ही PM मोदी का बड़ा ऐलान, हो रहे अटैक को लेकर कहा- ‘हर संकट में भारत आपके…’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने पांच देशों के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img