‘कुश्ती से संन्यास लेती हूं’, बृजभूषण सिंह के करीबी को WFI अध्यक्ष बनाए जाने पर साक्षी मलिक ने किया बड़ा ऐलान

WFI Chief Sanjay Singh: बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह को कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष बनाया गया है। संजय सिंह को कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष बनाए जाने पर पहलवान काफी नाराज हो गए हैं। न्याय की लड़ाई लड़ रहे दिग्गज पहलवान साक्षी मलिक दिनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने इसका विरोध किया है। वही साक्षी मलिक ने रोते हुए कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। विनेश फोगाट ने कहा कि हमने हर तरीके से कोशिश की तब दिल्ली की सड़कों पर बैठे। संजय सिंह को आज अध्यक्ष बनाया गया उसको प्रेसिडेंट बनाना मतलब खिलाड़ी लड़कियों को फिर से शिकार होना पड़ेगा।

साक्षी मलिक ने किया बड़ा ऐलान

दिग्गज पहलवान साक्षी मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोते हुए कहा कि,’फेडरेशन के खिलाफ लड़ाई में बहुत साल लगे। आज जो प्रेसिडेंट बना है वह उसके बेटे से भी प्रिया है या उसका राइट हैंड कर लीजिए। किसी महिला को भागीदारी नहीं दी गई मैं अपनी कुश्ती को त्यागती हूं।’ रोते हुए साक्षी मलिक ने कहा कि मैं कुश्ती से संन्यास लेती हूं। वही विनेश फोगाट ने कहा,”बड़े दुख की बात है कि आज रेसलिंग का भविष्य अंधकार में है। किससे दुख बताएं, हमें नहीं पता हम ट्रेनिंग कर रहे हैं, फिर भी आपसे बताने आए हैं।”

बजरंग पूनिया ने भी जताई नाराजगी

संजय सिंह को कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष बनाए जाने पर बजरंग पूनिया ने भी नाराजगी जाहिर की है। बजरंग पूनिया ने कहा कि, “हमारी लड़ाई ना पहले सरकार से थी और ना आज है।पूरे देश ने उसकी पावर और पीछे काम कर रहे तंत्र देख लिया है। 20 लड़कियां आई थी। उसमें से थोड़ा उसने यह लड़ाई सबको लड़नी पड़ेगी। हमें नहीं लगता हमे रेसलिंग कभी

कर पाएंगे। हम राजनीति करने नहीं बल्कि बहन बेटियों की लड़ाई लड़ने आए हैं।” आपको बता दें संजय सिंह वाराणसी के रहने वाले हैं और वह बृजभूषण के बहुत करीबी सहयोगी माने जाते हैं।

Read More-राम मंदिर बनने को लेकर बाबा ने ली थी शादी न करने की ‘भीष्म प्रतिज्ञा’, अब आया अयोध्या से बुलावा

Hot this week

देखते ही देखते खाई में समा गई स्कॉर्पियो! रायगढ़ हादसे के बाद मचा कोहराम

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से सोमवार सुबह...

सलमान खान की शादी को लेकर राखी सावंत का दावा, बोलीं- “अब दुल्हन मैं चुनूंगी”

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्मों से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img