‘ये लोकतंत्र की जीत है…’अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर क्या बोली पत्नी सुनीता?

Sunita Kejriwal On Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनके कार्यकर्ता और नेता काफी खुश है। अब इसी बीच अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने पति की जमानत पर पहली प्रतिक्रिया दी है। सुनीता केजरीवाल ने पति को जमानत मिलने पर खुशी जताई है और कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है।

सुनीता केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया आई सामने

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि,”हनुमान जी की जय, ये लोकतंत्र की जीत है। लाखों- करोड़ों लोगों की दुआओं और आशीर्वाद का फल है। सभी को कोटि-कोटि धन्यवाद।” दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतिम जमानत मिलने पर आम आदमी पार्टी के नेताओं में खुशी की लहर है। लगातार नेताओं के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

2 जून को सरेंडर करेंगे अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज सुप्रीम कोर्ट ने राहत देते हुए 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है। 2 जून को कोर्ट ने उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा है। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव में अपने पार्टी के नेताओं के लिए चुनाव प्रचार में हिस्सा ले सकेंगे। आपको बता दे 25 मई को दिल्ली में मतदान किया जाएगा।

Read More-चुनाव प्रचार के लिए जेल से बाहर आएंगे अरविंद केजरीवाल, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला

Hot this week

चिराग पासवान का बड़ा ऐलान: यूपी की 403 सीटों पर अकेले चुनाव, BJP की टेंशन क्यों बढ़ी?

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img