कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला, रायबरेली -अमेठी में दो पूर्व मुख्यमंत्री की लगाई जरूर ड्यूटी

UP Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीट रायबरेली और अमेठी सीट पर एक बहुत बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस ने दोनों लोकसभा सीटों पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। रायबरेली और अमेठी दोनों सीटों पर 20 मई को मतदान होगा। इस बीच सूचना है कि रायबरेली में आज शाम लगभग 5:30 बजे प्रियंका गांधी भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। जहां बूथ स्तर से लेकर जिले स्तर तक के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति बनाएंगी।

पूर्व दो मुख्यमंत्री को मिली बड़ी जिम्मेदारी

कांग्रेस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तत्काल प्रभाव से रायबरेली और अमेठी संसदीय क्षेत्र में AICC के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कांग्रेस ने रायबरेली में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत की ड्यूटी लगाई है।

18 मई तक रायबरेली में रहेंगी प्रियंका गांधी

सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी आज शाम रायबरेली पहुंचेगी जहां वह 18 मई तक रहेगी।रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस से ही अमेठी और रायबरेली के चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगी। कांग्रेस द्वारा रायबरेली सीट से पर्यवेक्षक बनाए जाने पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया दी और उन्होंने कहा इस बड़ी जिम्मेदारी और भरोसे के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार।

Read More-‘SC-ST को डरा रही BJP..’जेपी नड्डा और अमित मालवीय के खिलाफ कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत

Hot this week

देखते ही देखते खाई में समा गई स्कॉर्पियो! रायगढ़ हादसे के बाद मचा कोहराम

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से सोमवार सुबह...

सलमान खान की शादी को लेकर राखी सावंत का दावा, बोलीं- “अब दुल्हन मैं चुनूंगी”

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्मों से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img