Loksabha Election: कुनबे को एक करने में जुटे अखिलेश यादव, इन सीटों पर चुनाव लड़ सकता है ‘मुलायम परिवार’

इस बार मुलायम फैमिली उन सीटों पर चुनाव लड़ेगी चीन पर पहले लड़ा करती थी। अखिलेश यादव पिछले दिनों बंदगी लोकसभा सीट की समीक्षा बैठक में इसके संकेत दे चुके हैं कि बदायूं से धर्मेंद्र यादव को मैदान पर उतारा जाएगा।

304
akhilesh yadav and mulayam singh yadav

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारी में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव काफी जोरों से लगे हुए हैं। इस बार अखिलेश यादव ने सारा फोकस अपनी फैमिली पर बना रखा है। अखिलेश यादव मुलायम फैमिली को सहेज कर रखना चाहते हैं। इस बार मुलायम फैमिली उन सीटों पर चुनाव लड़ेगी जिन पर पहले लड़ा करती थी। अखिलेश यादव पिछले दिनों बदायूं लोकसभा सीट की समीक्षा बैठक में इसके संकेत दे चुके हैं कि बदायूं से धर्मेंद्र यादव को मैदान पर उतारा जाएगा। हालांकि आजमगढ़ लोकसभा सीट के उपचुनाव में सपा ने पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव को मैदान में उतारा था लेकिन वह हार गए थे।

इन सीटों पर चुनाव लड़ेगे मुलायम फैमिली के सदस्य

रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव फिरोजाबाद सीट पर चुनाव लड़ेंगे। इस बात का खुलासा चाचा शिवपाल यादव ने फिरोजाबाद में हुए लोक जागरण अभियान के दौरान कर दिया था। कन्नौज से अखिलेश यादव खुद चुनाव मैदान में उतरेंगे। अखिलेश ने पिछले चुनाव में यहां से अपनी पत्नी डिंपल को मैदान में उतारा था किंतु वह 12000 वोट से हार गई थी। अगर अखिलेश यादव ने इस बार थोड़ी मेहनत कर ली तो वह जीत सकते हैं।

इस सीट पर चुनाव लड़ सकते हैं शिवपाल यादव

वही आपको बता दे मुलायम सिंह के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट का उपचुनाव जीतने वाली डिंपल यादव फिर से इसी सीट पर चुनाव लड़ सकती हैं। वही चाचा शिवपाल यादव आजमगढ़ से चुनाव लड़ सकते हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि आजमगढ़ व जौनपुर को मजबूत करने में शिवपाल यादव जुटे हुए हैं। इस बार अखिलेश यादव अपना पूरा कुनबा एक करने में लगे हुए हैं और जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं।

Read More-‘भारत के टुकड़े करने…’ आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपनी पार्टी पर उठाए सवाल, बयान से मचा दी खलबली