बस कुछ ही घंटों बाद बनने जा रहा विष्कुंभ योग, ताबड़तोड़ पैसा कमाएंगे ये राशि के लोग

Vishkumbh Yog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह और नक्षत्र समय-समय पर अपनी चाल बदलते रहते हैं। शनि भक्तों के लिए शनिवार का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है जो लोग शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करते हैं। उनके आने वाले जीवन में सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। इस दिन लोग कर्म फल दाता की कृपा पाने के लिए विभिन्न तरह के उपाय करते हैं। कल शनिवार का दिन है कुछ राशि के जातकों के लिए यह शनिवार बहुत ही शुभ रहने वाला है क्योंकि 26 अगस्त को चंद्रमा का संचार धनु राशि में होने वाला है। जिसकी वजह से विष्कुंभ योग का निर्माण होगा जिसका प्रभाव इन पांच राशियों पर बहुत ही अच्छा रहेगा। शनि देव इन पर मेहरबानी बरसाएंगे।

कन्या: कन्या राशि वालों के लिए शनिवार का दिन बहुत ही लकी साबित होने वाला है। इस दिन जो लोग नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं उनके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। कोई शुभ समाचार आपको सुनने को मिल सकता है।

कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए यह योग बहुत ही शुभ रहेगा। नौकरी पैसा लोगों के लिए दिन अच्छा गुजरेगा वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है। जीवन में अगर कोई परेशानी चल रही है तो उसका हल भी मिल जाएगा।

वृश्चिक: अविवाहित लोगों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। परिवार की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। मूल नक्षत्र विष्कुंभ योग की वजह से पैसों के लेनदेन में भी फायदा होगा।

मकर: जीवन में अगर कोई समस्या चल रही है तो उसे तुरंत ही निजात मिल जाएगी। शनिवार का दिन मकर राशि वालों के लिए लाभप्रद रहने वाला है। पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे।

धनु: आमदनी और खर्चे में संतुलन बनाने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा शनिवार के दिन जो आपके अधूरे काम है वह पूरे हो जाएंगे शनि देव की कृपा आप पर विशेष रहेगी।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-Astro Tips: भूलकर भी इन चीजों का नहीं करना चाहिए दान, कंगाल होते नहीं लगेगी देर

Hot this week

Instagram पर आखिर ऐसा क्या मिला कि सरकार ने Meta को किया तलब? सामने आई रिपोर्ट के बाद बढ़ी हलचल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img