Rahul Gandhi के अमेठी से चुनाव न लड़ने के फैसले पर BJP ने बोला हमला, कहा-‘कांग्रेस की नैतिक पराजय’

Rahul Gandhi: उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट पर लगातार सस्पेंस बना हुआ था। गुरुवार देर रात कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। कहा जा रहा था कि अमेठी से राहुल गांधी चुनाव लड़ सकते हैं हालांकि ऐसा नहीं हुआ राहुल गांधी अमेठी से नहीं बल्कि रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। अमेठी से राहुल गांधी के चुनाव न लड़ने के फैसले पर भाजपा ने कांग्रेस पर जाम का निशाना साधा है और कहा है कि यह कांग्रेस की नैतिक पराजय है।

केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी पर कसा तंज

अमेठी से राहुल गांधी के चुनाव न लड़ने के फैसले पर केशव प्रसाद मौर्य ने हमला बोलते हुए अपने ट्विटर अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि,”अमेठी से श्री राहुल गांधी का चुनाव नहीं लड़ना कांग्रेस की नैतिक पराजय और भाजपा की विजय है।” इसके साथ उन्होंने हैशटैग में लिखा, #फिर_ एक बार _मोदी _सरकार। आज राहुल गांधी नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी

आपको बता दे गुरुवार देर रात कांग्रेस ने अपनी दोनों सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। रायबरेली सीट से राहुल गांधी इस बार चुनाव लड़ेंगे। वही अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। रायबरेली सीट पर राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी पिछली बार चुनाव जीती थी। इस बार प्रियंका गांधी चुनाव नहीं लड़ेंगे राहुल गांधी आज रायबरेली में अपना नामांकन पत्र भरेंगे। जिसको लेकर रायबरेली में काफी जोरों से तैयारीयां चल रही हैं।

Read More-बृजभूषण सिंह के लाडले के खिलाफ सपा ने उतारा प्रत्याशी, कैसरगंज सीट से उम्मीदवार का किया ऐलान

Hot this week

Instagram पर आखिर ऐसा क्या मिला कि सरकार ने Meta को किया तलब? सामने आई रिपोर्ट के बाद बढ़ी हलचल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img