बेसमेंट में हत्या कर शव को जलाया, इमारत में आग लगने से 76 लोगों की हुई थी मौत,गिरफ्तार हुआ आरोपी

पुलिस ने गवाही के बाद उसे शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। दक्षिण अफ्रीका पुलिस ने यह भी बताया है कि उसे पर हत्या के प्रयास के 120 मामले हैं और आगजनी का भी आरोप है।

203
fire

South Africa Building Fire Case: दक्षिण अफ्रीका में पिछले साल अगस्त में एक इमारत में आग लग गई थी जिसमें 76 लोगों अपनी जान गंवानी पड़ी थी। यह दुर्घटना दक्षिण अफ्रीका की सबसे भयानक हादसों में से एक थी। साउथ अफ्रीका पुलिस ने जोहान्सबर्ग में एक इमारत आग लगने के संबंध में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। जिसने एक बहुत ही चौंकाने वाला कबूलनामा किया है। पूछताछ में शख्स ने स्वीकार किया है कि उसने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में एक इमारत में घातक आग लगाई थी। पुलिस ने गवाही के बाद उसे शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। दक्षिण अफ्रीका पुलिस ने यह भी बताया है कि उसे पर हत्या के प्रयास के 120 मामले हैं और आगजनी का भी आरोप है।

गला घोटकर शख्स को उतारा था मौत के घाट

दक्षिण अफ्रीका मीडिया रिपोर्टों के अनुसार 29 वर्षीय शख्स ने कहा कि उसने आग लगने वाली रात जर्जर इमारत के बेसमेंट में एक व्यक्ति की पिटाई करके और उसका गला घोट कर हत्या कर दी थी। उसने कहा कि इसके बाद उसे व्यक्ति के सब पर गैसोलीन डाला और माचिस से उसे जला दिया। वह ड्रग्स का सेवन करता था और इमारत में रहने वाले एक तंजियाई ड्रग्स डीलर ने उसे उस व्यक्ति को करने के लिए कहा था। आरोपी ने जिस जांच में यह स्वीकार किया है वह आपराधिक कार्रवाई नहीं थी इसीलिए उसका कबूलनामा पूरी तरह से हैरान कर देने वाला है।

आग लगने से 76 लोगों की चली गई थी जान

आपको बता दे जोहान्सबर्ग शहर के मार्शलटाउन जिले में जर्जर पांच मंजिला इमारत में आग लगी थी जिसमें कम से कम 12 बच्चों सहित दर्जनों लोग मारे गए थे 80 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इमारत पर अवैध जमीदारों ने अपने कब्जे में ले लिया था। गवाहों से पूछताछ करने वाले एक वकील ने कहा कि उसके कबूलनामे का इस्तेमाल उसके खिलाफ नहीं किया जा सकता क्योंकि यह एक आपराधिक सुनवाई नहीं थी।

Read More-पश्चिम बंगाल की सीएम का हुआ कार एक्सीडेंट, हादसे में घायल हुई ममता बनर्जी