Tuesday, January 13, 2026

पुतिन के बर्खास्त करते ही कुछ ही घंटे बाद मंत्री ने खुद को मारी गोली, कार में मिला शव

Russian Minister Suicide: पुरुष के पूर्व परिवहन मंत्री रोमन स्टारोवोइट ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। कुछ ही घंटे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंत्री को बर्खास्त किया था। यूक्रेन की सीमा से लगे कुर्स्क क्षेत्र के गवर्नर के रूप में लगभग 5 साल बिताने के बाद उन्हें में 2024 मई परिवहन मंत्री नियुक्त किया गया था। बर्खास्त होने के बाद पूर्व परिवहन मंत्री ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। रूसी अधिकारी ने बताया कि उनका शव उनकी कार में मिला है।

क्यों किया गया बर्खास्त?

रूस के विमानन और शिपिंग क्षेत्र में लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोपी की वजह से स्टारोवोइट को बर्खास्त किया गया था। स्टारोवोइट के स्थान पर अप परिवहन मंत्री आंद्रेई निकितिन को नियुक्त किया गया जो अब कार्यवाहक परिवहन मंत्री के रूप में कार्य करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक रोमन स्टारोवोइट की जगह आंद्रेई निकितिन को मंत्री बनाने की प्लानिंग पिछले महीने सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजन अंतरराष्ट्रीय आर्थिक फोरम से पहले से ही चल रही थी।

रोमन के काम से खुश होकर पुतिन ने नियुक्त किया था गवर्नर

रूस में रोमन स्टारोवोइट गिनती को भौतिक और सामाजिक संरचनाओं का विकास करने वाले नेता के रूप में होती थी। रूस में उन्होंने सड़कों का जाल तैयार किया था। उनके काम से खुश होकर ही पुतिन ने उन्हें कुर्स्क क्षेत्र का गवर्नर नियुक्त किया था।

Read More-एक्टिंग में डेब्यू करने जा रहे क्रिकेटर सुरेश रैना, पहली झलक आई सामने

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img