उड़ती फ्लाइट में यात्रियों के सिर पर अचानक गिरने लगा पानी, देखकर हैरान हुए लोग

अचानक एयर इंडिया के एक विमान में यात्रियों के ऊपर पानी गिरने लगा। जिसको देखकर सभी लोग हैरान रह गए।

248
Air India

Air India: वर्तमान के समय में व्यक्ति दूर के सफर को तय करने के लिए फ्लाइट का उपयोग करता है। फ्लाइट में यात्रियों को किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो इसके लिए हर तरीके के इंतजाम किए गए हैं। लेकिन अचानक एयर इंडिया के एक विमान में यात्रियों के ऊपर पानी गिरने लगा। जिसको देखकर सभी लोग हैरान रह गए।

प्लेन में यात्रियों के ऊपर हुई बारिश

इस समय एयर इंडिया प्लेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को एक्स प्लेटफार्म पर शेयर किया गया है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग उड़ती फ्लाइट में आराम कर रहे होते हैं तभी अचानक उनके ऊपर पानी गिरने लगता है। जिसे देखकर वहां पर मौजूद सभी लोग हैरान रह जाते हैं। इस दौरान कोई शख्स इस घटना का वीडियो अपने कमरे में कैद कर लेता है और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर देता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में आगे देखा जा सकता है की फ्लाइट की क्रू तुरंत आकर सीटों के ऊपर कपड़ा डालकर पानी रोकने की कोशिश करती है। अचानक ऊपर से पानी गिरने के कारण यात्रियों को इस दौरान काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चला है कि किस वजह से यात्रियों के ऊपर पानी गिरने लगा था। लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो पर लोग हैरानी व्यक्त कर रहे हैं।

Read Moe-चलती ट्रेन में लड़का -लड़की ने रचाई शादी, मांग में सिंदूर भर कर, पहनाया मंगलसूत्र, वायरल हो रहा Video