चलती ट्रेन में लड़का -लड़की ने रचाई शादी, मांग में सिंदूर भर कर, पहनाया मंगलसूत्र, वायरल हो रहा Video

लड़का ट्रेन में पहले लड़की की मांग भरता है फिर मंगलसूत्र पहनाकर शादी कर लेता है। ट्रेन में मौजूद सभी लोग इस अनोखी शादी को देखकर काफी खुश होते हैं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

300
Wedding Video

Wedding Video: सोशल मीडिया पर आए दिन शादी विवाह के वीडियो वायरल हुआ करते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं जिन्हें देखकर आप अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाते हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में लड़का- लड़की चलती ट्रेन में शादी कर रहे हैं। लड़का ट्रेन में पहले लड़की की मांग भरता है फिर मंगलसूत्र पहनाकर शादी कर लेता है। ट्रेन में मौजूद सभी लोग इस अनोखी शादी को देखकर काफी खुश होते हैं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो पर यूजर्स ढेर सारी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

मांग में सिंदूर भरकर लड़के ने की लड़की से शादी

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर max_sudama_1999 ने शेयर किया है। इस वीडियो को अब लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि चलती ट्रेन में दोनों यात्रियों के भीड़ में खड़े हुए होते हैं। लड़का- लड़की के मांग में सिंदूर पहले से ही भर चुका होता है। लड़का- लड़की की मांग में सिंदूर भरने के बाद वह उसे मंगलसूत्र भी पहनाता है। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाया। इस दौरान अंदर मौजूद सभी यात्री बेहद खुश नजर आए। शादी करने के बाद लड़की उसे लड़के के पर भी छूती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yadav Max Sudama (@max_sudama_1999)

वीडियो देख हैरान हुए लोग

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखकर लोग काफी हैरानी जता रहे हैं। कई लोग इस वीडियो को देखकर लड़का लड़की की हिम्मत की सराहना कर रहे हैं तो कुछ लोग कह रहे हैं कि प्यार के लिए कोई बाधा नहीं होती है। हालांकि यह वीडियो कहां का है इसके बारे में अभी तक कुछ नहीं पता चल पाया है इस वीडियो के पीछे की सच्चाई क्या है यह भी नहीं पता चल पाया है।

Read More-आखिर क्यों पाकिस्तान से भारत लौटी है अंजू?IB की पूछताछ में किया बड़ा खुलासा