Saturday, December 27, 2025

भारत माता की जयकारों से गूंज उठा UP का ये श्मशान घाट, फहराया गया तिरंगा

Independence Day 2024: आज पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा हुआ है। आज पूरा देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लाल किला पर ध्वजारोहण किया है।लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि जहां पर लाशों का अंतिम संस्कार किया जाता हो वहां पर तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। लेकिन उत्तर प्रदेश का एक ऐसा जिला है जहां पर पिछले कई सालों से स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर तिरंगा झंडा फहराया जाता है।

श्मशान घाट पर फहराया गया तिरंगा

गाजीपुर में एक ऐसी जगह है जहां डोम राजा ध्वजारोहण करते हैं। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के सुल्तानपुर मित्रसेन प्रधान श्मशान घाट पर पिछले कई सालों से यह परंपरा निभाई जा रही है श्मशान घाट पर झंडा रोहण वहां के डोमराजा ही करते हैं आज स्वतंत्रता दिवस पर डोमराजा आशिक ने यहां झंडारोहण किया है। झंडारोहण करते ही श्मशान घाट भारत माता की जयकारों से गूंज उठा। मित्रसेन प्रधान अंत्येष्टि स्थल पर मुहम्मदाबाद के क्षेत्र के शवो का अंतिम संस्कार करते हैं।

इस वजह से किया जाता है यहां पर अंतिम संस्कार

दरअसल आपको बता दें क्षेत्र के ज्यादातर लोग शवों को जलाने कै बजाय गंगा में प्रवाहित करते थे जिसकी वजह से गंगा का जल प्रदूषित हो जाता था। इस अंत्येष्टि स्थल के बनने के बाद लोगों को शवों का अंतिम संस्कार जलाकर करने के लिए प्रेरित किया गया । तब से ही यहां पर अंतिम संस्कार किया जाता है। इस अंत्येष्टि स्थल से जुड़े लोगों की जागरूकता की वजह से गंगा में प्रदूषण बड़े पैमाने पर रुका और यही वजह है कि इस अंत्येष्टि स्थल को राष्ट्रीय पर्वों से जोड़ दिया गया और हर राष्ट्रीय पर्व पर यहां डोम राजा राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं।

Read More-‘मुख्यमंत्री होते-होते विदेश नीति पर भी भाषण दे रहे हैं…’ अखिलेश यादव ने CM योगी पर कसा तंज

Hot this week

इस्लाम में शराब हराम, लेकिन डॉलर के लिए जायज? पाकिस्तान ने 50 साल बाद उठाया ये बड़ा कदम

पाकिस्तान की 160 साल पुरानी मुर्री ब्रेवरी अब अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img