Basti: विभागीय कार्य में लापरवाही बरतने पर एसडीएम ने लेखपाल को किया निलंबित, सुधारने की दी गई थी हिदायत

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एसडीएम गुलाब चंद्र ने हर्रैया तहसील के लेखपाल रविराज चौधरी को विभागीय कार्य में लापरवाही बरतने व क्षेत्र की जनता की समस्या ना सुनने के आरोप में निलंबित कर दिया है। लगातार उनकी शिकायत आ रही थी। निलंबन काल में आरोपी लेखपाल को तहसील के भूलेख कार्यों में संबद्ध किया गया है। एसडीएम गुलाब चंद्र ने शनिवार को एक्शन लेते हुए जानकारी दी है कि लेखपाल पर मोबाइल बंद रखना, निर्देशों का अनुपालन न करने, तहसील में बिना किसी सूचना के गायब रहने के तमाम आरोप लगे हैं।

सुधरने की दी गई थी हिदायत

निलंबित करने से पहले लेखपाल को सुधारने की हिदायत भी दी गई लेकिन उनके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। इसके बाद एसडीएम ने लेखपाल के खिलाफ शिकायतों का संज्ञान लेते हुए निलंबित कर दिया है।

Read More-मऊ में गरजे CM योगी, कहा-‘जो हथियार लहराते थे वो आज जान की भीख मांग रहे हैं’

Hot this week

10 और 20 रुपये के नोटों को लेकर बड़ा अपडेट, RBI की तैयारी जानकर चौंक जाएंगे

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश की मुद्रा व्यवस्था में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img