UP में 12वीं पास महिलाओं के लिए नौकरी का मौका, आंगनबाड़ी में हजारों पद खाली… जानें आवेदन की पूरी डिटेल

UP Anganwadi Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिलाओं के लिए आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती का मौका है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से अलग-अलग जिलों में खाली पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। भर्ती जिला स्तर पर हो रही है, इसलिए हर जिले में पदों की संख्या और आवेदन की आखिरी तारीख अलग रखी गई है। इस भर्ती की खास बात है कि उम्मीदवारों से आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यानी सभी वर्गों की महिला उम्मीदवार मुफ्त में आवेदन कर सकती हैं।

उम्र और योग्यता की क्या है शर्त?

आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए महिला उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। अधिक योग्यता रखने वाली महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं। उम्मीदवार का संबंधित गांव, वार्ड या न्याय पंचायत की निवासी होना अनिवार्य है। उम्र 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग की महिलाओं को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। चयन के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी।

इन जिलों में चल रही भर्ती

ललितपुर में 44 पदों के लिए 3 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है। चित्रकूट में 69 और कानपुर नगर में 307 पद हैं, जिनकी अंतिम तारीख 5 सितंबर है। कुशीनगर में 214 पदों के लिए 11 सितंबर और मथुरा में 544 पदों के लिए 13 सितंबर तक आवेदन का मौका है। महाराजगंज में 141 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 1 सितंबर है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी जिला स्तर पर रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसलिए उम्मीदवार अपने जिले की आधिकारिक सूचना जरूर जांचें।

बिना फीस आवेदन, ऐसे होगा चयन

आवेदन के लिए सभी वर्गों की महिलाओं को कोई शुल्क नहीं देना होगा। ऑनलाइन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को शैक्षणिक प्रमाणपत्र, फोटो, हस्ताक्षर, आधार और निवास प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेज तैयार रखने होंगे। आवेदन पूरा होने के बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी और चुनी गई उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। आवेदन करने के लिए विभाग के भर्ती पोर्टल पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉगिन करके संबंधित जिले और पद का चयन कर फॉर्म भरना होगा। आवेदन की अंतिम तारीख जिले के अनुसार अलग है, इसलिए फॉर्म भरने से पहले अपने जिले की तारीख जरूर जांच लें।

Read More-ट्रेन में अचानक बजा फायर अलार्म, यात्री भागने लगे… अंदर पहुंची टीम तो सामने आई चौंकाने वाली वजह

Hot this week

शहबाज शरीफ के सामने PM मोदी ने खोल दी आतंकवाद की पोल, SCO में दिया ऐसा संदेश

किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित SCO शिखर सम्मेलन के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img