प्रशांत किशोर ने ‘चप्पल कांड’ पर तोड़ी चुप्पी, बिना नाम लिए मंत्री पर साधा निशाना; सम्राट चौधरी को भी घेरा

पटना: बिहार की राजनीति में दिल्ली के होटल से जुड़े कथित ‘चप्पल कांड’ को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। अब जन सुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। हालांकि उन्होंने अपने बयान में न तो मंत्री संजय सिंह और न ही तेज प्रताप यादव का नाम लिया, लेकिन उनके बयान को दिल्ली की उसी कथित घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रशांत किशोर ने इस मुद्दे के बहाने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री के नेतृत्व पर भी सवाल उठाए।

‘दिल्ली में एक लड़की से छेड़खानी…’ PK ने बिना नाम लिए बोला हमला

बुधवार को मीडिया से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा कि ऐसी बातें सुनने में आ रही हैं कि एक मंत्री पर दिल्ली में एक लड़की से छेड़खानी करने का आरोप लगा और उन्हें जूते-चप्पल से पीटा गया। उन्होंने कहा कि जब सरकार के मुखिया का चरित्र ही दागदार और आपराधिक हो, तो मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों और व्यवस्था से जुड़े लोगों पर भी इस तरह के आरोप सामने आते रहेंगे। इसी बयान के दौरान उन्होंने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधा। प्रशांत किशोर का यह बयान ऐसे समय आया है, जब चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) के विधायक और बिहार सरकार में मंत्री संजय सिंह दिल्ली के होटल से जुड़े विवाद को लेकर चर्चा में हैं। तेज प्रताप यादव की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद संजय सिंह ने मानहानि का नोटिस भेजा है।

डस्टबिन घोटाले से लेकर हिरासत में मौत तक, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

प्रशांत किशोर ने बिहार के कथित डस्टबिन घोटाले को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि डस्टबिन की खरीद की प्रक्रिया तेजस्वी यादव के स्वास्थ्य मंत्री रहते शुरू हुई थी, इसलिए मामले की जांच में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के साथ तेजस्वी यादव की भूमिका भी देखी जानी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि एक ही पदाधिकारी दोनों स्वास्थ्य मंत्रियों के कार्यकाल में जिम्मेदारी संभाल रहा था और उसकी देखरेख में खरीद से जुड़ी प्रक्रिया आगे बढ़ी। इसके अलावा उन्होंने मधुबनी में रौशन यादव की हिरासत में कथित मारपीट के बाद हुई मौत का मुद्दा भी उठाया। प्रशांत किशोर ने कहा कि यह मामला भी गंभीर है और उनकी पार्टी अपनी तरफ से ऐसे मामलों पर आवाज उठाने की कोशिश कर रही है।

Read more-Ram Mandir के नए CEO कौन हैं जितेंद्र मिश्रा? ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी बड़ी जिम्मेदारी, जानें पूरा प्रोफाइल

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img