Home UP बस्ती: घास काटने को लेकर खूनी विवाद, युवक पर लाठी-डंडों और फरसे...

बस्ती: घास काटने को लेकर खूनी विवाद, युवक पर लाठी-डंडों और फरसे से हमला, चार पर केस दर्ज

बस्ती के हरैया थाना क्षेत्र के महादेवरी गांव में विवाद के बाद युवक पर लाठी-डंडों और फरसे से हमला। गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

2
बस्ती

बस्ती: हरैया थाना क्षेत्र के महादेवरी गांव में मंगलवार सुबह घास काटने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हरैया लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे एक पक्ष का युवक आदर्श दरवाजे पर उगी घास की सफाई कर रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गणेशदत्त, उनके पुत्र शिवकुमार, दिग्विजय और शिवकुमार के पुत्र अनूप कुमार ने मिलकर आदर्श पर लाठी-डंडों और फरसे से हमला कर दिया। हमले में युवक को गंभीर चोटें आईं और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से परिजन घायल को अस्पताल ले गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। घायल युवक के पिता सुभाष शुक्ल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read more-लोकसभा में आखिर किस बयान पर मचा इतना बड़ा बवाल? प्रियंका गांधी के आरोप पर शिक्षा मंत्री ने उठाई सस्पेंड करने की मांग