Thursday, December 18, 2025

माफिया अतीक अहमद के बेटों के 10वीं और 12वीं के जारी हुए रिजल्ट, मार्क्स देख हो जाएंगे हैरान

ICSE Board Result 2024: उत्तर प्रदेश के माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटों का भी 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया है। अतीक अहमद के दोनों बेटों ने परीक्षा में काफी बेहतर प्रदर्शन किया दोनों भाइयों को बोर्ड परीक्षा में अच्छे मार्क्स मिले हैं।आईसीएसई बोर्ड की तरफ से आज क्लास दसवीं और बारहवीं के बोर्ड रिजल्ट जारी हुए हैं। अतीक अहमद के दोनों बेटों के नंबर बहुत अच्छे आए हैं जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है।

दोनों बेटों के आए अच्छे मार्क्स

आपको बता दे अतीक अहमद के बड़े बेटे ने 12वीं और छोटे बेटे ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा दी थी जिसके अब रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं।दोनों बेटों ने प्रयागराज के सेंट जोसफ कॉलेज में शिक्षा हासिल की है। अतीक के दोनों बेटों अहजान अहमद और अबान अहमद ने बोर्ड परीक्षा में 70% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। अतीक अहमद की मौत की वजह से दोनों बेटे पिछले साल परीक्षा नहीं दे पाए थे। 1 साल गैप के बाद दोनों ने इस साल बोर्ड की परीक्षा दी है। बताया जा रहा है कि दोनों एक बार भी स्कूल नहीं गए हैं। लेकिन सेंट जोसफ कॉलेज के प्रिंसिपल के मुताबिक दोनों अपने सारे प्रोजेक्ट समय पर सब्मिट करते थे।

बाल सुधार गृह में भेज दिए गए थे दोनों बेटे

बताया जा रहा है अतीक अहमद की मौत के बाद अहजान अहमद और अबान अहमद को बाल सुधार गृह में भेज दिया गया था। वहां से छूटने के बाद दोनों अपने रिश्तेदार के घर चले गए वहीं रहकर दोनों ने अपनी बोर्ड परीक्षा की तैयारी की। अपने एकेडमी सेशन के दौरान दोनों एक बार भी स्कूल नहीं गए।

Read More-फिर मुसीबत में फंसे अरविंद केजरीवाल, दिल्ली सीएम पर लगा खालिस्तान समर्थकों से पैसा लेने का आरोप

Hot this week

अरब दुनिया में भारत की बढ़ती पकड़! जॉर्डन पहुंचे पीएम मोदी, रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img