Health Tips: सर्दियों में रोजाना पीना शुरू कर दें ये चाय, बीमारियां रहेंगी दूर

Jaggery Tea: बहुत से लोगों को चाय पीना काफी पसंद होता है लेकिन सर्दी के मौसम में गर्मागर्म चाय पीने का अपना अलग ही मजा होता है। अधिकतर लोग सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए चाय पीते हैं। दूध और पानी के साथ-साथ चाय में मसालों की मात्रा सही हो और इसे अच्छे तरीके से पकाया जाए तो ये हेल्थ के लिए भी बहुत लाभकारी साबित होगी। बहुत से लोग चाय में चीनी या फिर स्टीविया मिला कर पीते हैं। मगर सर्दियों में चीनी की जगह गुड़ वाली चाय पीने से हेल्थ को कई सारे फायदे मिलते हैं।

वैसे भी गुड़ को हेल्थ के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। यदि आप गुड़ वाली चाय पीते हैं तो इससे हमारे हेल्थ को बहुत से लाभ मिलते हैं। आज हम आपको बताते हैं कि सर्दियों के मौसम में गुड़ वाली चाय के क्या-क्या लाभ हो सकते हैं।

डाइजेशन रहता है बेहतर

अधिकतर लोगों का डाइजेशन सर्दियों के मौसम में कमजोर हो जाता है। इस मौमस में हमारा पाचन तंत्र काफी धीमी गति से काम करता है। जिसकी वजह से कब्ज और पेट फूलने जैसी समस्या हो सकती हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए आप सर्दियों के मौसम में रोजाना गुड़ वाली चाय पीना शुरू कर दें। ऐसा करने से आपका डाइजेशन बूस्ट हो जायेगा।

मिले एनर्जी

जानकारी के लिए बता दें गुड़ हमारे शरीर को इंस्टैंट एनर्जी देने का काम करता है। ये शरीर से सुस्ती दूर करके उसे सक्रिय भी रखता है। जब कभी भी सर्दियों में बुखार जैसा महसूस हो तो गुड़ वाली चाय पीने से काफी आराम मिलता है।

दूर होगी एनीमिया

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि गुड़ वाली चाय एनीमिया के खतरे को भी कम कर सकती है। जिस समय हमारे शरीर में पर्याप्त मात्रा में होमीग्लोबिन नहीं बन पाता तो शरीर में खून की कमी जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। ये लक्षण एनीमिया के हो सकते हैं। इन लक्षणों से आराम पाने के लिए गुड़ वाली चाय जरूर पिएं।

होगा वेट लॉस

अगर आप भी मोटापे से ग्रसित हैं और वेट लॉस करना चाहते हैं तो गुड़ की चाय बहुत लाभकारी हो सकता है। जहां शक्कर वाली चाय पीने से जहां वजन बढ़ने का डर होता है तो वहीं, गुड़ मिलाकर चाय पीने से आपका मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है और वजन भी कम होता है।

Hot this week

पार्टी टूटी, सिंबल बदला… 5 महीने में ममता बनर्जी की सियासी तस्वीर क्यों पलट गई?

पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img