रोजाना खाऐं ये पांच फल, त्वचा रहेगी यंग,40 की उम्र में दिखेंगे जवान

Beauty Tips: बढ़ती उम्र के साथ हमारे शरीर में भी परिवर्तन होने लगते हैं। उम्र बढ़ाना एक ऐसी प्रक्रिया है जिसे रोकना नामुमकिन है। जब हमारी उम्र ढलने लगती है तो त्वचा भी हमारी बेजान जैसी होने लगती है। हर कोई चाहता है की बढ़ती उम्र में भी उसकी त्वचा हमेशा कोमल रहे लेकिन आजकल की खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण कम उम्र में ही स्किन बुढ़ी नजर आने लगती है। ऐसे में अपनी त्वचा की देखभाल करने का सबसे अच्छा तरीका एंटी एजिंग फलों को अपने डेली रूटीन में शामिल करना है। अगर आप अपनी त्वचा को कमल रखना चाहते हैं तो आपको इन पांच फलों का सेवन रोजाना करना होगा।

इन पांच फलों का करना होगा सेवन

संतरे: संतरा पोषक तत्वों का पावर हाउस है और स्क्रीन के स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छे फलों में से एक है। इस फल को दोपहर में खाने से त्वचा ज्यादा स्वस्थ रहती है। आप इसे रोजाना दोपहर को खाएं।

पपीता: पपीता को भी खाने से त्वचा कोमल रहती है। पपीता त्वचा की लोच में सुधार करने और महीन रेखाओं और झुर्रियों को दूर करने में मददगार होती है। यह उम्र में बढ़ने के लक्षणों को काम करती है इस फल को नाश्ते के बाद खाएं।

कीवी: कवि के फल में विटामिन सी विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट का एक बड़ा स्रोत होता है। जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है। इस फल को नाश्ते में खाना चाहिए।

अंगूर: अंगूर को भी रोजाना खाना चाहिए। अंगूर में बहुत ऐसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो स्क्रीन के लिए काफी लाभदायक है और यह एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और स्किन को डैमेज होने से बचते हैं। इस फल को आप कभी भी किसी समय खा सकते हैं।

एवोकाडो: एवोकाडो में विटामिन K,C,E,B और A मात्रा अधिक होती है। जिसकी वजह से स्किन सेल्स के निर्माण करने में मदद मिलती है। इस फल को दोपहर का खाना खाने के बाद खाना चाहिए।

Read More-रहस्यमयी ‘बदबू’ से परेशान हुए लोगों ने पुलिस को किया फोन, सामने आया खौफनाक सच

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img