Navratri Vrat के दौरान रात में न खाएं ये चीजें, अगले दिन अधिक लगेगी भूख

Navratri Vrat Diet: शक्ति की प्रतीक कही जाने वाली मां दुर्गा के लिए देश भर में नवरात्र महोत्सव (Navratri 2023) प्रारम्भ हो गया है।नौ दिनों तक भक्त मां के विभिन्न स्वरूपों की पूजा करेंगे और व्रत करेंगे। आप भी मां दुर्गा के लिए नौ दिन के व्रत कर रहे हैं तो आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। एक दिन के व्रत की तुलना में नौ दिन के व्रत बेहद कष्टकारी होते हैं क्योंकि इस दौरान खान पान बहुत अव्यवस्थित हो जाता है। आइये जानते हैं कि स्वस्थ रहने के लिए इन नौ दिनों के व्रत में रात के वक्त ऐसा क्या खाया जाए जो सेहत को खराब ना कर सके। यह भी जानेंगे कि व्रत के दौरान खाने की किन चीजों से दूर रहना चाहिए।

रात में ना खाएं ये चीजें

नवरात्रि के व्रत के दौरान में रात में आपको चटपटे भोजन से दूर ही रहना चाहिए। ऐसा करने से आपके पेट में दर्द हो सकता है। साथ ही आपको साबुदाना या ऐसी चीजों को खाने से दूर रहना चाहिए। असल में, साबुदाना जल्दी पच जाता है और ऐसे में आपको अगले दिन सुबह अधिक भूख लग सकती है। रात के वक्त फलों का सेवन भी ना करें, रात को फल खाने से सुबह जल्दी औऱ अधिक भूख लगती है। इन दिनों में आप रात को डेयरी प्रोडक्ट जैसे पनीर, दही आदि का सेवन करेंगे तो आपको पोषण भी मिलेगा और आपका पेट भी भरा रहेगा। साथ ही व्रत के दौरान रात को चाय या कॉफी का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे आपको डिहाइड्रेशन और एसिडिटी की परेशानी हो सकती है। चाय या कॉफी की बजाय, आप नींबू पानी, छाछ या मिल्कशेक लेंगे तो अधिक अच्छा रहेगा।

खाएं अधिक से अधिक फ्रूट्स

नवरात्रि में फलों का सेवन अधिक करें। इससे आपको पोषण मिलेगा और डिहाइड्रेशन भी नहीं होगा। फ्रूट्स में मौजूद पानी और पोषण के कारण आपका पेट को देर तक भरा रहेगा। आप फ्रूट जूस भी ले सकते हैं। व्रत के दौरान आप सेब, केला, संतरा आदि फलों का सेवन कर सकते हैं। अगर आप कुछ चटपटा खाना चाह रहे हैं तो फलों की चाट बनाकर खा सकते हैं।

Hot this week

लखनऊ में शंकराचार्य के कार्यक्रम पर 26 शर्तें, अखिलेश यादव बोले- “आंख-मुंह भी नापकर खोलें?”

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वामी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img