बुर्का पहनकर महिला के टॉयलेट में घुसकर VIDEO बना रहा था शख्स, फिर हुआ कुछ ऐसा…

आरोपी की पहचान अभिमन्यु के रूप में है जो कोच्चि में कार्यरत एक रोबोटिक्स इंजीनियरिंग स्नातक है। आरोपी को 14 दिन की न्याय हिरासत में भेज दिया गया है।

330
Kerala News

Kerala News: मंगलवार को कोच्चि पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो महिलाओं की तरह बुर्का पहनकर महिला शौचालय में घुस जाता है और वीडियो बनाने लगता है। यह घटना एक मशहूर मॉल की बताई जा रही है जहां पर एक शख्स माल के टॉयलेट में घुसकर महिलाओं का वीडियो बना रहा था। कोच्चि पुलिस ने एक 23 वर्षीय व्यक्ति को बुर्का पहनकर महिला के रूप में कपड़े पहनने और महिला शौचालय से वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अभिमन्यु के रूप में है जो कोच्चि में कार्यरत एक रोबोटिक्स इंजीनियरिंग स्नातक है। आरोपी को 14 दिन की न्याय हिरासत में भेज दिया गया है।

गुप्त रूप से बनने लगा महिलाओं के वीडियो

इस मामले को लेकर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि अभिमन्यु कथित तौर पर मॉल में महिलाओं के शौचालय में घुस गया उसने अपना मोबाइल फोन एक बॉक्स में रखा और महिलाओं के गुप्त रूप से फिल्म बनाने के लिए उसे दरवाजे के पास रख दिया। उसके इस व्यवहार को सुरक्षाकर्मियों ने देख लिया और मौके पर पहुंची पुलिस ने अभिमन्यु को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभिमन्यु के फोन के साथ-साथ अपराध को अंजाम देने में इस्तेमाल किया गया बुर्का भी जब्त कर लिया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और इस बात का पता लगा रही है कि क्या आरोपी ने कभी इससे पहले भी ऐसी घटनाएं की है।

कर्नाटक से आया था एक ऐसा ही मामला

आपको बता दे इससे पहले कर्नाटक से भी एक ऐसा ही मिलता- जुलता मामला सामने आया था। जिसमें एक शख्स फ्री टिकट पाने के लिए बुर्का पहनकर महिलाओं की बस में चढ़ गया। दरअसल कर्नाटक सरकार ने महिलाओं के लिए सरकारी बसों में शक्ति योजना लागू की जिसके तहत महिलाओं को मुफ्त यात्रा कराई जा रही थी। इस आरोपी शख्स की पहचान वीरभद्रैया मठपति के रूप में हुई थी।

Read More-‘आई लव माय इंडिया..’अंजू ने पाकिस्तान से शेयर किया ऐसा वीडियो, सीमा हैदर को लेकर पूछा ये सवाल