Wednesday, January 7, 2026

दिल्ली की यमुना का दिख रहा रौद्र रूप, CM केजरीवाल को सताई चिंता अमित शाह को लिखा खत

Delhi Flood: लगातार बारिश के चलते इन दिनों दिल्ली के हालात काफी गंभीर हो रहे हैं। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है और सभी रिकॉर्ड को तोड़ रहा है। बुधवार दोपहर 1:00 बजे यमुना नदी का जलस्तर अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली की बाढ़ को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिंता सता रही है और उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को खत लिखकर अपील की है। उन्होंने कहा कि संकट की स्थिति में इस वक्त एक साथ काम करने की जरूरत है। केजरीवाल ने अमित शाह से दिल्ली की संकटग्रस्त स्थिति में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। उन्होंने अनुरोध करते हुए कहा कि देश की राजधानी में बाढ़ की खबर से दुनिया में अच्छा संदेश नहीं जाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने गृहमंत्री से की अपील

अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह को खत लिखते हुए अनुरोध किया है कि,’यदि संभव हो तो हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज से पानी सीमित कैसे छोड़ा जाए।’ वही आपको बता दें कई दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है जिसकी वजह से बुधवार शाम 4:00 बजे तक नदी 207.71 मीटर के उच्चतम स्तर पर बह रही थी। दिल्ली में बाढ़ की समस्या को देखकर हर कोई चिंता में पड़ा हुआ है और इतना ही नहीं बीजेपी अरविंद केजरीवाल पर निशाना भी साधा रही है।

बीजेपी ने केजरीवाल पर उठाए सवाल

भाजपा के सांसद गौतम गंभीर ने दिल्ली में एक राहत शिविर का दौरा किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि ‘पिछले 9 वर्षों में उन्होंने बुनियादी ढांचे पर एक पैसा भी खर्च नहीं किया है और केवल मुक्त की राजनीति की है। दिल्ली के लोग हमारी जिम्मेदारी हैं। दिल्ली के सीएम से सवाल किया जाना चाहिए कि उनकी सरकार ने शहर के बुनियादी ढांचे पर कितना पैसा खर्च किया है यह राजनीति करने का समय नहीं है।’

Read More-ब्रिज पर शेरों के झुंड में फंसे बंदर, जान बचाने के लिए किया कुछ ऐसा, वीडियो देख थमी लोगों की सांसें

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img