भारत ने बढ़ाया परमाणु जखीरा, 160 से अब इतने तक पहुंचा आंकड़ा! जानकर पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन

India Nuclear Weapons: भारत के परमाणु हथियारों को लेकर अमेरिकी थिंक टैंक फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स (FAS) की नई रिपोर्ट में बड़ा अनुमान सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास पहले करीब 160 ऑपरेशनल परमाणु हथियार माने जाते थे, जबकि अब करीब 30 नए हथियार तैयार किए जाने का अनुमान है। इस हिसाब से भारत का कुल असेंबल किया गया परमाणु जखीरा करीब 190 हथियारों तक पहुंच सकता है। हालांकि यह भारत सरकार का आधिकारिक आंकड़ा नहीं है। FAS ने खुले स्रोतों, सरकारी जानकारियों, सैटेलाइट तस्वीरों और उपलब्ध तकनीकी सूचनाओं के आधार पर यह अनुमान तैयार किया है।

225 परमाणु हथियारों की क्षमता का क्या मतलब?

रिपोर्ट में भारत के हथियार-ग्रेड प्लूटोनियम को लेकर भी अहम जानकारी दी गई है। अनुमान के मुताबिक भारत के पास करीब 730 किलोग्राम हथियार-ग्रेड प्लूटोनियम हो सकता है। इस मात्रा के आधार पर सैद्धांतिक रूप से 140 से 225 परमाणु हथियार बनाए जा सकते हैं। लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि भारत के पास 225 तैयार परमाणु बम मौजूद हैं। यह केवल उपलब्ध प्लूटोनियम से भविष्य में हथियार बनाए जाने की संभावित क्षमता का अनुमान है। FAS के मुताबिक तैयार और असेंबल किए गए हथियारों की संख्या करीब 190 तक हो सकती है।

 जमीन, आसमान और समुद्र से परमाणु ताकत बढ़ाने की तैयारी

रिपोर्ट में भारत के परमाणु आधुनिकीकरण पर भी ध्यान दिया गया है। भारत के पास परमाणु हथियार ले जाने वाले करीब नौ सिस्टम बताए गए हैं, जबकि कम से कम दो नए सिस्टम विकास के चरण में हैं। भारत जमीन से लंबी दूरी की मिसाइलों, हवा से परमाणु क्षमता और समुद्र से परमाणु पनडुब्बियों के जरिए अपनी रणनीतिक ताकत बनाए हुए है। समुद्र आधारित क्षमता को खास महत्व दिया जाता है, क्योंकि परमाणु पनडुब्बियां दुश्मन की निगरानी से बचकर जवाबी कार्रवाई की क्षमता मजबूत करती हैं। यह पूरा आधुनिकीकरण पाकिस्तान के साथ-साथ चीन को ध्यान में रखकर भी देखा जा रहा है।

फास्ट ब्रीडर रिएक्टर से आगे बढ़ सकती है क्षमता

भारत के परमाणु कार्यक्रम में कलपक्कम का 500 मेगावाट प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर भी अहम माना जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार इसके पूरी क्षमता के करीब संचालन से भविष्य में प्लूटोनियम उत्पादन बढ़ सकता है। इससे परमाणु हथियारों के लिए उपलब्ध सामग्री की मात्रा में इजाफा होने की संभावना है। हालांकि भारत की आधिकारिक परमाणु नीति में बदलाव की बात सामने नहीं आई है। भारत लंबे समय से क्रेडिबल मिनिमम डिटरेंस और नो फर्स्ट यूज नीति की बात करता रहा है। ऐसे में 190 हथियारों का आंकड़ा फिलहाल विशेषज्ञों का अनुमान है, आधिकारिक पुष्टि नहीं।

Read More-भारत की GDP ने ऐसा क्या कर दिया कि IMF भी रह गया हैरान? सामने आया बड़ा कारण

Hot this week

नांदेड़ में रात के वक्त मचा कोहराम, ट्रक से टकराई टाटा मैजिक; 6 की मौत, 8 घायल

Maharashtra Nanded Accident: महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरुवार रात...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img