Saturday, December 20, 2025

7 महीने के मासूम बच्चें के पेट में मिला भ्रूण, डॉक्टर्स भी हुए हैरान

Uttrakhand News: उत्तराखंड के देहरादून से एक बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक साथ माह के बच्चों के पेट में भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। ऑपरेशन के जरिए बच्चे के पेट से भ्रूण निकल गया अब बच्चा ठीक है। 7 महीने के एक बच्चे के पेट में मानव भ्रूण पैदा हो गया बच्चों का पेट अचानक बढ़ने लगा जिसे लेकर माता-पिता परेशान हो गए और उसे दिखाने के लिए डॉक्टर के पास ले आए।

बच्चे के पेट में मानव भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप

जब माता-पिता बच्चों को लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे तो देखकर डॉक्टर के भी होश उड़ गए। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक देहरादून के स्वामी हिमालय मेडिकल कॉलेज के बाल शल्य चिकित्सक डॉक्टर संतोष सिंह ने बताया कि 7 महीने के शिशु का पेट अचानक बढ़ने पर उसके माता-पिता यहां लेकर आए थे। शुरुआती जांच में हमें लगा कि इससे बच्चे पेट में किसी असामान्य गांठ होगी। लेकिन जब एक्स-रे किया गया तो पता चला कि शिशु के पेट में भ्रूण है। जिसकी जानकारी परिजनों को दी गई और फिर ऑपरेशन के जरिए भ्रूण को बाहर निकाल दिया गया। अब बच्चा पूरी तरह से ठीक है।

यह एक असामान्य घटना है

वहीं डॉक्टरों का कहना है कि फीटस- इन-फीटू मानव भ्रूण विकास की एक असामान्य घटना है। इसमें भ्रूण विकास के वक्त किसी अनजान कारणों से एक भ्रूण दूसरे भ्रूण के अंदर ही विकसित होने लगता है। इस तरह के मामलों को फिटस-इन-फीटू कहा जाता है जो कई लाख शिशुओं में किसी एक को होता है।

Read More-बजरंगबली का भक्त बना मुस्लिम युवक, कराया सुंदरकांड का पाठ

Hot this week

71 की उम्र में रेखा ने रचाई शादी? खुलासा करते हुए बोली ‘प्यार है तो….’

बॉलीवुड की एवरग्रीन अदाकारा रेखा हाल ही में फिल्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img