Thursday, December 25, 2025

समर्थन का चालान कटने से खफा हुए BJP विधायक, अधिकारी को पहुंच गए पीटने, वीडियो वायरल

Uttrakhand BJP MLA Viral Video: उत्तराखंड में सत्ता के मद में अंधे विधायक सरकारी कर्मचारियों पर भी हाथ उठाने से भी नहीं घबरा रहे हैं। कहते हैं कि अगर सत्ता में है तो नेताजी के समर्थन का चालान भी काटना भारी पड़ता है। एक ऐसा ही मामला कोटद्वार से सामने आया है जहां पर भाजपा विधायक अपने समर्थन का चालान काटने से खफा हो गए हैं। इतना ही नहीं सरकारी कर्मचारी को पीटने के लिए उसके पास पहुंच गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है। भाजपा विधायक की करतूते देखकर हर कोई नाराज हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक की किरकिरी इस वक्त पूरे देश में हो रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस कदर चालान काटने वाले अधिकारी पर भाजपा विधायक भड़कते दिख रहे हैं।

अधिकारी पर खफा हुए BJP विधायक

लेस डाउन से भाजपा विधायक महेंद्र सिंह दिलीप रावत ने अपने कार्यकर्ता का चालान होने से नाराज होकर एक सरकारी कर्मचारी परिवहन विभाग में कार्यरत हरिश्चंद्र सती पर हाथ उठा दिया। गनीमत यह रही कि विधायक ने थप्पड़ तो नहीं मारा लेकिन उठाया जरूर है। वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह विधायक अपनी गाड़ी से तिल मिलाकर निकलते हैं और कर्मचारी पर भड़कते हुए दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं गुस्से में उन्होंने कर्मचारियों पर हाथ तक उठा दिया लेकिन आसपास खड़े लोगों को देखकर उन्होंने अपना हाथ रोक लिया।

सरकारी कर्मचारियों को विधायक ने दिखाई दबंगई

इस वीडियो में साथ देखा जा सकता है कि विधायक किस तरह एक सरकारी कर्मचारियों को अपनी दबंगई दिख रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें यह घटना शुक्रवार की बताई जा रही है लेकिन इसका वीडियो आज ही वायरल हुआ है।

Read More-अरविंद केजरीवाल ने साधा Sunny Deol पर निशाना, लोगों से बोले-‘कभी शक्ल देखी है उसकी…’

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img