‘ये है मोहब्बतें’ फेम दिव्यंका त्रिपाठी ने कराई लिगामेंट सर्जरी, वीडियो शेयर कर बताया कैसे हुई रिकवरी

Divyanka Tripathi Video: टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी ‘ये है मोहब्बतें’ टीवी सीरियल में रूही की मां इशता भल्ला का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हो गई है। दिव्यंका त्रिपाठी ने एक से बढ़कर एक टीवी शो में काम किया है। दिव्यंका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हो रहा है दिन वीडियो शेयर किया करती हैं। अभी हाल ही में दिव्यंका त्रिपाठी लिगामेंट सर्जरी करवाई है जिसका एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह अपनी रिकवरी को लेकर बताती हुई नजर आ रही हैं।

ऐसे रिकवर हुई दिव्यंका त्रिपाठी

दिव्यंका त्रिपाठी ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दिव्यंका अपने आप कैमरा पकड़े नजर आ रही हैं। हमेशा की तरह हंसती मुस्कुराती एक्ट्रेस ने अस्पताल से अपनी टू लिगामेंट टियर सर्जरी होने से पहले और बाद का वीडियो शेयर किया है। शुरुआत वीडियो में एक्ट्रेस हॉस्पिटल में अपनी सर्जरी के लिए ओटी में जाने से लेकर वापस आने का व्लाॅग सूट किया है इसके बाद एक्ट्रेस ने फैंस को अपनी रिकवरी दिखाई है। जहां वह कभी एक्सरसाइज करती नजर आती है, तो कभी कराटे, कभी पानी में स्विमिंग करते नजर आती हैं। दिव्यंका त्रिपाठी के इस वीडियो में उनके पति विवेक दहिया भी उनके साथ नजर आ रहे हैं।

अपने चेहरे पर दिख रही खुशी की बताई वजह

इस वीडियो को शेयर करते हुए दिव्यंका त्रिपाठी ने लिखा,’मेरी सर्जरी होने से लेकर रिकवरी तक मैंने अपना रूटीन बहुत स्ट्रिक्ली फॉलो किया है।’ एक्ट्रेस ने इसके आगे लिखा, ‘मेरे चेहरे पर दिख रही इस्माइल का रीजन मेरे पति है जिन्होंने एक पल के लिए भी मेरे स्माइल को कम नहीं होने दिया।’ आपको बता दे दिव्यंका त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत 2006 में बनू मैं तेरी दुल्हन से की थी।

Read =8Mre-पिकनिक मनाकर लौट रही स्कूल बस का हुआ भीषण एक्सीडेंट, पांच बच्चों की मौत,कई घायल

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img