22 जनवरी को टीवी के राम और सीता देंगे फैंस को बड़ा तोहफा, अरुण गोविल ने किया ऐलान

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: पूरा देश 22 जनवरी का इंतजार कर रहा है। क्योंकि 22 जनवरी का दिन पूरे भारतवर्ष के लिए ऐतिहासिक होने वाला है। क्योंकि करोड़ सनातनीय जिस दिन का हमेशा से इंतजार करते आए हैं वह दिन 22 जनवरी को आने वाला है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन रखा गया है। इसी बीच राम मंदिर पर प्रतिष्ठा के दिन टेलीविजन के राम और सीता फैंस को बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं। इसको लेकर खुद अरुण गोविल ने ऐलान किया है।

22 जनवरी को रिलीज होगा गाना

टेलीविजन के फेमस अभिनेता अरुण गोविल ने सोशल मीडिया पर फैंस को जानकारी दी है कि 22 जनवरी को राम मंदिर पर प्रतिष्ठा के दिन एक भजन रिलीज होने वाला है। इस भजन का टाइटल ‘हमारे राम आए हैं’ रखा गया है। ‘हमारे राम आए हैं’ भजन में एक बार फिर से टेलीविजन के फेमस अभिनेता अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया के साथ सुनील लहरी नजर आने वाले हैं। गाने को आवाज मशहूर गायक सोनू निगम ने दी है।

रामायण में एक साथ नजर आए थे एक्टर

आपको बता दे कि रामानंद सागर की रामायण में टेलीविजन इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता अरुण गोविल भगवान राम के किरदार में नजर आए थे तो वही फेमस अभिनेत्री दीपिका चिखलिया को माता सीता के किरदार में लोगों ने खूब पसंद किया था। इसके साथ सुनील लहरी ने भी रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभा कर खूब पापुलैरिटी हासिल की है। आज भी कई लोग अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को भगवान राम और सीता के रूप में देखते हैं।

Read More-गोविंदा के खत्म होते करियर पर रवीना टंडन ने दिया बड़ा बयान, एक्टर के सपोर्ट में कही ये बात

Hot this week

सोशल मीडिया पर CM योगी ने क्यों दी खास सलाह? कहा- ‘अगर ये काम किया तो…’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में...

14 दिन पहले हुआ था उद्घाटन… अब UP में इस एक्सप्रेसवे पर अचानक धंस गई सड़क, आखिर कहां हुई चूक?

 Lucknow-Kanpur Expressway News: उत्तर प्रदेश के बहुप्रतीक्षित लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img