Chhath Puja 2023: इस समय पूरे देश में छठ पर्व मनाया जा रहा है। छठ पर्व की धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है अब इसी को लेकर टीवी इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह छठ पर्व मनाती हुई दिखाई दे रही। माता सीता के किरदार से घर-घर में मशहूर हुई दीपिका चिखलिया की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। दीपिका चिखलिया ने पावन पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया है।
दीपिका चिखलिया ने शेयर किया वीडियो
रामायण में माता सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने छठ पर्व पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह लाल साड़ी पहने हुए काफी खूबसूरत लग रही हैं। उनके हाथों में पूजा का सूप भी नजर आ रहा है। पारंपरिक रूप से दीपिका चिखलिया ने अपने लुक को कंप्लीट किया है। आगे वीडियो में वह रामायण के राम यानी अरुण गोविल के साथ नजर आ रही हैं दोनों छठ पूजा की सामग्री लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। हाल आपके आपको बता दे यह वीडियो पुराना है और किसी शो के दौरान का है।
View this post on Instagram
दीपिका चिखलिया का वर्क फ्रंट
टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने रामानंद सागर की रामायण में माता सीता का किरदार निभाया था वही अरुण गोविल राम के किरदार में दिखाई दिए थे। इन दोनों की जोड़ी ने टेलीविजन पर दर्शकों का दिल ही जीत लिया था। वही इन दिनों दीपिका चिखलिया सीरियल धरतीपुत्र नंदिनी में नजर आ रही है। दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
Read More-कूल लुक में स्पॉट हुई Kriti Sanon, फोटोज देखकर धड़का फैंस का दिल