सुर्ख लाल साड़ी पहन दुल्हन बनी ये फेमस एक्ट्रेस,बॉयफ्रेंड के साथ रचाई शादी

Aishwarya Arjun Wedding: साउथ इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता अर्जुन सरजा की बेटी और अभिनेत्री ऐश्वर्या अर्जुन ने शादी कर ली है। ऐश्वर्या अर्जुन की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या अर्जुन दुल्हन के जोड़े में दिखाई दे रही हैं। ऐश्वर्या अर्जुन ने 10 जून 2024 को अपने पार्टनर उमापति रमैया से शादी कर ली है। ऐश्वर्या अर्जुन ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है इनमें एक्ट्रेस लाल साड़ी पहने हुए दिखाई दे रही हैं।

दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत लगी है ऐश्वर्या

ऐश्वर्या अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या अर्जुन लाल रंग का जोड़ा पहने हुए दिखाई दे रही हैं। अपनी शादी के लिए ऐश्वर्या ने लाल कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी। हैवी ज्वेलरी, माथा पट्टी और माथे पर लाल बिंदी लगाए एक्ट्रेस बेहद ही प्यारी दिख रही है। वही उनके दूल्हे राजा उमापति रमैया भी काफी जच रहे हैं उन्होंने व्हाइट और धोती शर्ट पहनी हुई थी।

पति के साथ मस्ती करती दिखी ऐश्वर्या

साउथ इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री ऐश्वर्या अर्जुन ने शादी की जो तस्वीरें शेयर की है। उनमें उमापति अपनी दुल्हनिया को मंगलसूत्र पहना हुए दिखाई दे रहे हैं। वही एक में दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। शादी में दोनों ने एक दूसरे के साथ जमकर पोज दिए हैं वही दोनों काफी मस्ती भी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Read More-प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच लंदन से लौटी कैटरीना कैफ, ऑल ब्लैक लुक में नजर आई एक्ट्रेस

Hot this week

‘पंजाब में SIR नहीं होने देंगे’, भड़के भगवंत मान, बोले- PM मोदी बताएं आखिर…

पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img